Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अफरोज आलम बने शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष

पटना/शिवहर:बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को जारी की गई जिला अध्यक्षों की सूची में शिवहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पद पर स्थानीय अधिवक्ता अफरोज आलम की नियुक्ति की गई है। इससे पहले अफरोज आलम शिवहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थे। शिवहर जिले के बसहिया शेख गांव निवासी अफरोज आलम शिवहर कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस कर रहे हैं। उनकी इस नियुक्ति को जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा सकारात्मक रूप से देखा जा रहा है।

 

नियुक्ति की घोषणा के तुरंत बाद अफरोज आलम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आभार व्यक्त करते हुए लिखा कि जिला कांग्रेस कमेटी शिवहर (बिहार) का मुझे जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी, श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्री के. सी. वेणुगोपाल जी, बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राजेश राम जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद श्री अखिलेश प्रसाद सिंह जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री (बिहार सरकार) श्री मदन मोहन झा जी, बिहार प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष डॉ सरवत जहां फातिमा जी सहित कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का बहुत बहुत शुक्रिया।

 

अफरोज आलम ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा दोहराते हुए आश्वासन दिया कि वे शिवहर जिले में कांग्रेस को मजबूत बनाने और जनता की समस्याओं को उठाने के लिए पूरी ताकत से कार्य करेंगे।

 

बिहार कांग्रेस के इस फैसले से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। शिवहर जिले में अब अफरोज आलम के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं।यह नियुक्ति बिहार में आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर कांग्रेस द्वारा किए जा रहे संगठनात्मक बदलावों का हिस्सा मानी जा रही है।

राजस्व विभाग सख्त, VLE की बैठकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

ऐतिहासिक ख़ुदाबख़्श लाइब्रेरी को बचाने के लिए पूर्व आईपीएस ऑफिसर अमिताभ कुमार दास ने लौटाया अपना पदक

Nationalist Bharat Bureau

“72 वर्ष का बूढ़ा प्रधानमंत्री और 22 वर्ष का युवा सेवानिवृत्त बेरोजगार”,जानिए किसने बोला प्रधानमंत्री पर हमला

Sarkaari Naukri:पंजाब में 26,454 सरकारी नौकरी के लिए मांगे गए आवेदन,पंजाब पुलिस में हैं सबसे ज्यादा वैकेंसी

खेसारी लाल यादव के बंगले पर चल सकता है बुलडोजर, नगर निगम ने भेजा नोटिस — बिहार चुनाव के बीच बढ़ी परेशानी

Nationalist Bharat Bureau

पटना यूनिवर्सिटी में जमकर हुआ बवाल

Nationalist Bharat Bureau

ऑटो-बस में अश्लील गाने बजाए तो जेल तय_सम्राट चौधरी

अडानी के शेयर गिरे:LIC में पैसा लगाने वालों को भी ये खबर जरूर पढ़नी चाहिए

बिहार चुनाव 2025: भागलपुर में RJD-कांग्रेस का सियासी ड्रामा, अजित शर्मा की ‘गुगली’ पर सलाहुद्दीन अहसन बोल्ड आउट — जानिए पूरा मामला

राजगीर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री को बम धमकी, ISI के नाम से मेल भेजा गया; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment