Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़

इसरो ने रचा इतिहास, 6100 किलो का उपग्रह सफलतापूर्वक लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने वर्ष के अंतिम मिशन के साथ अंतरिक्ष इतिहास में एक और उपलब्धि जोड़ दी है। इसरो ने अमेरिका की कंपनी AST SpaceMobile के 6100 किलोग्राम वजनी संचार उपग्रह BlueBird Block-2 को महज 16 मिनट में पृथ्वी की निचली कक्षा (LEO) में सफलतापूर्वक स्थापित कर दिया। यह भारत की धरती से लॉन्च किया गया अब तक का सबसे भारी वाणिज्यिक संचार उपग्रह है।

यह ऐतिहासिक प्रक्षेपण आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से सुबह 8:55 बजे किया गया। मिशन के लिए इसरो के शक्तिशाली LVM3 रॉकेट (बाहुबली) का उपयोग किया गया, जो इस लॉन्च व्हीकल की छठी उड़ान और तीसरी कमर्शियल फ्लाइट थी। लगभग 520 किलोमीटर की ऊंचाई पर उपग्रह को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। यह मिशन NSIL और AST SpaceMobile के बीच हुए वाणिज्यिक समझौते का हिस्सा है।

इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी खुशी जताते हुए कहा कि LVM3 ने भरोसेमंद हेवी-लिफ्ट क्षमता का प्रदर्शन किया है, जिससे गगनयान जैसे भविष्य के मानव मिशनों और वैश्विक कमर्शियल लॉन्च सेवाओं को मजबूती मिलेगी। इस मिशन से कमर्शियल स्पेस सेक्टर में भारत की स्थिति और मजबूत होगी तथा वैश्विक सैटेलाइट इंटरनेट और मोबाइल कनेक्टिविटी को नया आयाम मिलेगा।

 

भारत पहुंचे व्लादिमीर पुतिन, परमाणु ऊर्जा और रक्षा सहयोग पर आज होगी बड़ी वार्ता

Nationalist Bharat Bureau

महाराष्ट्र ने सौर कृषि पंपों में बनाया विश्व रिकॉर्ड, गिनीज बुक ने किया दर्ज

नीतीश सरकार का फैसला – शराबबंदी कानून नहीं हटेगा, मंत्री ने साफ किया प्लान

Nationalist Bharat Bureau

आशा कार्यकर्त्ताओं की 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल स्थगित

Nationalist Bharat Bureau

बरबीघा में हवा में चक्कर लगाते रह गए तेजस्वी यादव, हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से महागठबंधन समर्थक भड़के

4 जनवरी से ‘समाधान यात्रा’ पर निकलेंगे नीतीश कुमार,2024 चुनाव से पहले भापेंगे जनता का मूड

प्रशांत किशोर का आरोप: प्रत्याशी की नाम वापसी के पीछे धर्मेंद्र प्रधान का दबाव, सबूत में दिखाई तस्वीरें

Nationalist Bharat Bureau

किसान विरोधी कृषि बिल वापस ले केंद्र सरकार :आप

Nationalist Bharat Bureau

रबी महाभियान 2024 के अंतर्गत राज्यस्तरीय रबी कार्यशाला का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

उस्मान हादी की हत्या पर यूनुस सरकार पर गंभीर आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment