Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा के लोग देश को तोड़ने की बात कर रहे हैं: तेजस्वी यादव

पटना: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने भारतीय जनता पार्टी के “बंटेंगे तो कटेंगे” के नारे पर तीखा हमला बोला है। तेजस्वी ने इसे “मवालियों की भाषा” करार देते हुए कहा कि भाजपा के नेता देश को विभाजित करने और अमन-चैन को खत्म करने की बातें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश एकजुट रहेगा, तभी तरक्की करेगा और महान बनेगा।

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एक इंटरव्यू में “बंटेंगे तो कटेंगे” नारे को भाजपा नेताओं की नकारात्मक सोच का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह नारा समाज में जहर फैलाने वाला है, और इसके बजाय “जुटेंगे या जुड़ेंगे” कहना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में शांति और विकास के लिए लोगों को जोड़ने की बात करनी चाहिए। तेजस्वी का कहना है कि भाजपा के पास सकारात्मक दृष्टिकोण की कमी है और एनडीए सरकार ने हिंदुओं के लिए भी कुछ ठोस नहीं किया है। भाजपा नेता शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, और गरीबी जैसे मुद्दों पर बात नहीं करते।

 

 

तेजस्वी यादव ने कहा कि तोड़ने, नफरत फैलाने, कटने और बंटने जैसी बातें केवल मवालियों की भाषा है। उन्होंने कहा कि अगर देश टूटेगा, तो सबका नुकसान होगा। बिहार में कानून व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाते हुए तेजस्वी ने कहा कि “जंगलराज” की सही परिभाषा होनी चाहिए। उनके अनुसार, मौजूदा सरकार में अपराध के आंकड़े जंगलराज की ओर इशारा कर रहे हैं, जिसमें बलात्कार, अपहरण, हत्या, और बैंक लूट जैसी घटनाएं अधिक हो रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपराधियों को पकड़ने में असफल हो रही है, और अगर उन्हें अदालत तक भी ले जाती है, तो सजा नहीं दिला पाती है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है।

Maharashtra Elections 2024: भारतीय नागरिकता मिलते ही अक्षय कुमार ने डाला विधानसभा में पहला वोट

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा का ‘एक करोड़ जनता अभियान’ शुरू, बिहार चुनाव 2025 से पहले हर घर तक पहुँचाने की रणनीति तैयार

आरजेडी के पूर्व एमएलसी सुनील सिंह का मामला: सुप्रीम कोर्ट में 9 जनवरी को अंतिम सुनवाई

“तंदूरी चिकन, जलेबी और क्या-क्या..” : सिनेमाघरों में खाद्य सामग्री ले जाने के फैसले को रद्द करते हुए SC की टिप्पणी….

जनप्रतिनिधियों को मिलने वाले पेंशन और भत्ते खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री मोदी को पत्र

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बोले — पारदर्शी भर्ती से युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, शिक्षा और तकनीकी क्षेत्रों में नई नियुक्तियों की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में SIR की अवधि बढ़ सकती है, 2.7 करोड़ फॉर्म जमा नहीं लौटे

Nationalist Bharat Bureau

दरभंगा की मेयर बनीं अंजुम आरा,उप मेयर पद पर नाज़िया हसन का कब्ज़ा

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री संग्रहालय प्रत्येक सरकार की साझा विरासत का जीवंत प्रतिबिंब :मोदी

सुधाकर सिंह पर गाज गिरनी तय,तेजस्वी ने दिया इशारा

Leave a Comment