Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

स्वच्छता से समृद्धि’ के लिए मोबाइल RRR वैन का संचालन

पटना:स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के अंतर्गत पटना नगर निगम द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत शहर में स्वच्छता, जागरूकता और जनभागीदारी से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।पटना नगर निगम द्वारा पुराने कपड़े, किताबें, खिलौने, जूते, बर्तन एवं अन्य उपयोगी घरेलू सामान के संग्रहण के लिए मोबाइल RRR वैन संचालित की जा रही है। नागरिकों द्वारा उपलब्ध कराए गए उपयोगी सामान को निगम की टीम के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इस पहल से एक ओर जहां जरूरतमंदों को उपयोगी वस्तुएं उपलब्ध हो रही हैं, वहीं दूसरी ओर कचरे की मात्रा को कम करने और ‘स्वच्छता से समृद्धि’ की अवधारणा को बढ़ावा देने में भी मदद मिल रही है।इसी क्रम में शुक्रवार को अजीमाबाद अंचल के वार्ड संख्या 57 में RRR (रिड्यूज-रियूज-रिसाइकिल) कलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया गया। अभियान के तहत नागरिकों को घरों में अनुपयोगी पड़े सामान को फेंकने के बजाय उसके पुन: उपयोग और पुनर्चक्रण के लिए प्रेरित किया गया। संग्रहित सामान को निगम द्वारा जरूरतमंदों के बीच वितरित किया जाएगा।

 

अभियान के तहत शुक्रवार को “स्वच्छता ज्ञान यात्रा” कमला नेहरू बालिका विद्यालय की छात्राओं को पटना नगर निगम की टीम द्वारा बेउर स्थित सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। छात्राओं ने सीवेज एवं अपशिष्ट जल के उपचार की प्रक्रिया को करीब से समझा और जल प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण के महत्व की जानकारी प्राप्त की।इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने तथा जल संरक्षण एवं स्वच्छ पर्यावरण के लिए जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। छात्राओं ने स्वच्छता और जल संरक्षण का संकल्प भी लिया।

 

नूतन राजधानी अंचल के वार्ड संख्या 12 में गणेश पूजा पंडाल एवं आसपास के क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान कचरे का संग्रहण कर उसका समुचित निस्तारण सुनिश्चित किया गया। श्रद्धालुओं एवं स्थानीय नागरिकों को पूजा स्थलों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों को भी स्वच्छ रखने तथा स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए जागरूक किया गया।

 

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर के विभिन्न कचरा स्थलों को स्वच्छ एवं बेहतर बनाने के लिए जनभागीदारी आधारित अभियान चलाया जाएगा। इसके साथ ही युवाओं को स्वच्छता अभियान से जोड़ने के उद्देश्य से ‘स्वच्छता ज्ञान यात्रा’, संवाद कार्यक्रम, सफाई मित्र सम्मान शिविर, खेल प्रतियोगिताएं, ‘एक पेड़ मां के नाम’ तथा ‘स्वच्छता से समृद्धि’ जैसे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।पटना नगर निगम का यह अभियान पूरे महीने जारी रहेगा, जिसमें स्वच्छता को केवल निगम की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

परीणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बने माता-पिता, बॉलीवुड सितारों ने दी बधाइयों की बौछार

नीतीश सरकार ने किसानों के लिए राहत पैकेज लागू किया

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहॅुमुखी विकास और देश की सीमायें हैं सुरक्षित:-अमित शाह

एकनाथ शिंदे होंगे महाराष्ट्र के अगले मुख्यमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

Twitter lays off: एलन मस्क ने भारत में ट्विटर की पूरी टीम को निकाला

क्रिप्टोकरेंसी खतरनाक, रिपोर्ट में दावा- इकोनॉमी रिकवरी की राह पर – RBI गवर्नर

Jharkhand Election : एनडीए में हुआ सीटों का बंटवारा, नीतीश और चिराग को भी मिली सीट

छात्रों के विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए कुलपति से मिला एनएसयूआई का प्रतिनिधि मंडल

हार्दिक पटेल अब करेंगे भगवा धारण, इस तारीख को मारेंगे बीजेपी में एंट्री

अभिनेता सतीश शाह का 74 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म इंडस्ट्री को पांच दिन में तीसरा बड़ा झटका

Leave a Comment