Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने बाढ़ राहत कोष में दिया तीन माह का वेतन

  • बिहार भाजपा ने बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए 51 लाख रुपये, संजय सरावगी ने मुख्यमंत्री को सौंपा चेक
  • बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद के लिए भाजपा के सभी विधायक, विधान पार्षद और सांसद देंगे एक माह के वेतन की राशि : संजय सरावगी
  • आपदा की घड़ी में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा : संजय सरावगी
  • सेवा और संवेदना के साथ बाढ़ प्रभावितों की मदद में जुटी भाजपा : संजय सरावगी
  • संकट में सेवा, बाढ़ पीड़ितों के लिए भाजपा जनप्रतिनिधियों का एक माह का वेतन होगा अंशदान: संजय सरावगी

 

 

पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए भाजपा ने सेवा और सहयोग का संकल्प दोहराया है। इसी क्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात कर मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख रुपये की राशि का चेक प्रदान किया।उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद करना समाज और सरकार, दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है।

 

संजय सरावगी ने कहा कि बिहार के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण बड़ी संख्या में परिवार प्रभावित हुए हैं। ऐसे समय में राहत और पुनर्वास के कार्यों में हर संभव सहयोग दिया जाना आवश्यक है। भाजपा संगठन पीड़ितों की सहायता के लिए पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है। उन्होंने कहा कि पार्टी के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता सरकार के राहत प्रयासों को मजबूती देने के लिए हर स्तर पर सहयोग करेंगे।उन्होंने घोषणा की कि बिहार में भाजपा के सभी सांसद, विधायक और विधान पार्षद अपने एक महीने के वेतन की राशि मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा के जनप्रतिनिधि जनता के बीच से आते हैं और जनता की कठिन घड़ी में उनके साथ खड़ा होना उनका दायित्व है। बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत पहुंचाने के लिए पार्टी की ओर से आवश्यक सहयोग जारी रहेगा।

 

 

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने भी शुक्रवार को राज्यसभा सांसद के रूप में मिलने वाले अपने तीन महीने के वेतन की राशि 6 लाख 35 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया है। उन्होंने कहा कि यह कदम भाजपा के सेवा भाव और सामाजिक सरोकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने हमेशा सेवा को संगठन की कार्यसंस्कृति का प्रमुख आधार माना है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत पहुंचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग करें और संकट की इस घड़ी में पीड़ितों का संबल बनें।उन्होंने कहा कि बिहार के बाढ़ पीड़ितों की सहायता केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवीय संवेदना और सामाजिक जिम्मेदारी का विषय है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा भाव के साथ प्रभावित परिवारों के बीच खड़ा रहेगा।

नीतीश सरकार ने CBI को ट्रांसफऱ किया हाईप्रोफाइल NEET UG पेपर लीक केस

Wrestlers Protest: पहलवानों के समर्थन में दिल्ली पहुंचेंगे किसान ,दिल्ली के बॉर्डर पर पुलिस तैनात

मेरी सिर्फ भूमिका बदल रही है, सारी चीजें वही रहेंगी

Nationalist Bharat Bureau

अमित शाह की रैली पर पानी फेरने की तैयारी

तिरहुत के MLC कैंडिडेट राजेश रौशन की हार्ट अटैक से मौत,एक दिन पहले ही किया था नामांकन

Nationalist Bharat Bureau

Jharkhand: ‘मुस्लिमों को पिछले दरवाजे से आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन’:अमित शाह

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी सदर अस्पताल में सिटी स्कैन सुविधा का शुभारंभ ,750 रुपये में होगा सिटी स्कैन

Nationalist Bharat Bureau

सीएम नीतीश कुमार ने बुलाई बड़ी बैठक, हाकिमों में खलबली,कई पर गिर सकती है गाज

बिहार में अपराध हुआ तो 24 घंटे में दूँगा इस्तीफा: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने रखा शर्त

गांधी प्रतिमा के शिल्पकार रामसुतार का निधन

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment