Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अमित शाह की रैली पर पानी फेरने की तैयारी

राजद ने भी भाजपा की तरह बदली अपने प्रोग्राम की तारीख़,अब 7 जून को ही ग़रीब अधिकार दिवस मनाने का एलान किया,तेजस्वी ने सख़्त किये तेवर

 

पटना:कोरोना महामारी के बीच बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी शुरू होते ही राजनीतिक पैंतरेबाज़ी भी शुरू हो गयी है।इस सिलसिले में राजद ने भाजपा के वर्चुअल रैली की काट के लिए गरीब अधिकार दिवस मनाने का फ़ैसला लिया है।राजद नेता और नेता प्रतीपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि लोग कोरोना और भूख से मर रहे है लेकिन BJP रैली कर रही है। इनकी संवेदनहीनता के प्रतिकार में राजद भी अब 7 जून, रविवार को ही “ग़रीब अधिकार दिवस” मनायेगी। हम ग़रीब, मज़दूर, जनहित, जनसुरक्षा और जनअधिकार के लिए लड़ रहे है। हम ग़रीबों-मज़दूरों के पेट की भूख मिटाना चाहते है। राजद के सभी कार्यकर्ता, समर्थक और बिहारवासी 7 जून को अपने-अपने घरों के बाहर 11 बजे थाली-कटोरा बजाएंगे।तेजस्वी का कहना है कि राजद के दबाव में BJP ने प्रस्तावित 9 जून की वर्चुअल रैली को अब 7 जून को करने का निर्णय किया है।इससे पूर्व तेजसवी ने कहा था कि वर्चुअल रैली के ज़रिए बीजेपी और जेडीयू सिर्फ अपनी सत्ता की भूख मिटाना चाहती है लेकिन हम ग़रीबों-मज़दूरों के पेट की भूख मिटाना चाहते है। बिहारी श्रमिकों की मौत और दुःख-तकलीफ़ पर ये जश्न मानना चाहते है इनकी इस असंवेदनशील सोच के प्रतिकार में हम 9 जून को सभी बिहारवासी अपने-अपने घरों में थाली, कटोरा और गिलास बजाएंगे। बाहर से लौटे सभी श्रमिक भाई भी थाली -कटोरा बजा चैन से नींद में सो रही बिहार सरकार को जगायेंगे।बताते चले कि पहले 9 जून को केंद्रीय गृह मंत्री का वर्चुअल रैली करने का प्लान तो जो बाद में बदल कर 7 जून कर दिया गया है।तेजस्वी ने भी 9 जून को ही प्रोग्रम रखा था लेकिन अचानक गृहमंत्री की रैली की तारीख बदलने पर तेजस्वी ने भी तारीख बदल के 7 जून कर दी है।

भारत को झटका! United World Wrestling ने भारतीय कुश्ती संघ की सदस्यता की रद्द

कैमूर हत्या कांड में 48 घंटे में तीन आरोपी गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

यूपी के मंत्री दिनेश खटीक की अमित शाह को लिखी चिठ्ठी यहां पढ़ें

आज हार्दिक होंगे भाजपा के, कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सिपाही के तौर पर करेंगे काम

कांग्रेस कन्हैया कुमार को ही बना दे काँग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

मोदी ने की कैंसर का उपचार की सुविधा की सराहना

Nationalist Bharat Bureau

भारत अब उच्च जोखिम–उच्च प्रभाव वाली रिसर्च परियोजनाओं को देगा बढ़ावा: PM मोदी

Nationalist Bharat Bureau

शादी विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

Nationalist Bharat Bureau

राज्यपाल ने विधायक शशिभूषण हजारी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment