Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़

महिला रोजगार योजना: 31 दिसंबर अंतिम तारीख

राज्य सरकार की मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से चलाई जा रही इस योजना के तहत 10 हजार रुपये की सहायता राशि के लिए आवेदन की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। सरकार ने साफ कर दिया है कि जो महिलाएं निर्धारित समय सीमा तक आवेदन करेंगी, वही इस योजना का लाभ उठा सकेंगी। शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों की महिलाएं इस योजना के लिए पात्र हैं।

सरकार की योजना केवल शुरुआती सहायता तक सीमित नहीं है। 10 हजार रुपये मिलने के बाद महिलाओं को स्वरोजगार शुरू करने के लिए दो लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता देने की भी तैयारी है। हालांकि यह राशि किस्तों में दी जाएगी और रोजगार की प्रगति की जांच के बाद ही अगली किस्त जारी होगी। जीविका के मुताबिक, इस योजना के तहत महिलाओं को प्रशिक्षण देने का भी मॉडल तैयार किया जा रहा है, ताकि योजना जमीनी स्तर पर सफल हो सके।

अब तक राज्य की 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को 10-10 हजार रुपये की सहायता दी जा चुकी है। वहीं करीब 10 लाख महिलाएं अब भी राशि से वंचित हैं, जिसकी वजह आधार और बैंक खाते में गड़बड़ी बताई जा रही है। दूसरी ओर, करीब 400 पुरुषों के खातों में राशि जाने का मामला भी सामने आया है, जिसकी जांच चल रही है। सरकार का कहना है कि सुधार के बाद पात्र महिलाओं को जल्द ही लाभ दिया जाएगा।

 

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ ट्वीट करने पर फ़िल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पर FIR

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो पर हाई कोर्ट सख्त—फ्लाइट संकट, महंगा किराया और यात्रियों को मुआवजे का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

पहले कोर्ट फिर मंदिर में हुआ विवाह,लुटेरी दुल्हन अब आशिक के साथ फरार

Nationalist Bharat Bureau

ई बिहार है बिहार!मोदी को गली-गली में चक्कर लगवा देगा

WPL में नंदिनी शर्मा की ऐतिहासिक हैट्रिक, रिकॉर्ड बुक में दर्ज हुआ नाम

Nationalist Bharat Bureau

जनतांत्रिक विकास पार्टी प्रदेश कार्यकारिणी का पुनर्गठन

सेना में 4 साल की भर्ती का नियम नेताओं और उनके बेटों पर लागू होना चाहिए:आशुतोष कुमार

Nationalist Bharat Bureau

गोवा नाइटक्लब आग: मूल मालिक का दावा—20 साल से लड़ रहा था अवैध कब्जे के खिलाफ

शेख हसीना को 21 साल की सजा, बांग्लादेश की अदालत ने भ्रष्टाचार के तीन मामलों में सुनाया फैसला

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment