Nationalist Bharat
खेल समाचार

क्या ऑस्ट्रेलिया में खत्म हो गया है क्रिकेट का क्रेज?

सिडनी:हाल ही में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीज खेले गए वनडे सीरीज के दौरान स्टेडियम में बेहद कम दर्शक मौजूद थे। इसे देख ऐसा लगता है कि ऑस्ट्रेलिया में धीरे-धीरे क्रिकेट का क्रेज खत्म होता जा रहा है।

पिछले कुछ समय से क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट ने खिलाड़ियों के शेड्यूल को बढ़ा दिया। कई बार इसे लेकर खिलाड़ियों ने खुल कर बात भी की है। कई बेहतरीन खिलाड़ियों ने क्रिकेट के किसे एक फॉर्मेट से बिजी शेड्यूल की वजह से संन्यास भी ले लिया है। अब तो हर साल आईसीसी टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी बोर होने लगे है। इसे लेकर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने बड़ा बयान दिया है

स्टीव वॉ का मानना है कि लोगों को जरूरत से ज्यादा क्रिकेट देखने को मिल रहा है और वह व्यस्त कार्यक्रम को लेकर निराश हैं। इस साल ऑस्ट्रेलियाई टीम के व्यस्त कार्यक्रम के संदर्भ में वॉ ने कहा कि दर्शकों के लिए मुकाबलों से सामंजस्य बैठाना बेहद मुश्किल हो गया है। टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के तीन दिन बाद चैंपियन इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज खेली गई जिसके कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को पुरुष टीम के मुकाबलों के कार्यक्रम तय करने को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा। यहा तक कि इस वनडे सीरीज को देखने के लिए काफी कम दर्शक मैदान पर पहुंचे।

क्या बोले स्टीव वॉ

वॉ ने एसईएन के एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘काफी क्रिकेट हो रहा है, इस पर नजर रखना काफी मुश्किल हो गया है, एक दर्शक के रूप में इससे सामंजस्य बैठाना बेहद मुश्किल है। इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मुकाबले खेलने का कोई मतलब नहीं लगता है, मेरे कहने का मतलब है कि वे किस चीज के लिए खेल रहे थे। काफी सारे दर्शक मैच देखने नहीं आए, मुझे लगता है कि लोगों को बहुत ज्यादा क्रिकेट देखने को मिल रहा है।’’ मेजबान होने के अलावा ऑस्ट्रेलिया पिछले टी20 वर्ल्ड कप में गत चैंपियन के रूप में उतरा था लेकिन इसके बावजूद सुपर 12 के उनके पांच मैचों में स्टेडियम में दर्शकों की औसत उपस्थिति सिर्फ 37 हजार 565 थी। इसमें एमसीजी में इंग्लैंड के खिलाफ रद्द हुआ मैच भी शामिल है।

वॉ ने कहा, ‘‘आप चाहते हैं कि किसी खास सीरीज को लेकर आकर्षण हो जैसा एशेज या इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होता है। ऑस्ट्रेलियाई टीम से सामंजस्य बैठाना मुश्किल होता जा रहा है क्योंकि वे हर बार मैदान पर अलग टीम उतारते हैं।’’ ऑस्ट्रेलिया की वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान रहे वॉ ने कहा कि, ‘‘प्रशंसक और दर्शकों के लिए जुड़ाव कायम करना मुश्किल हो रहा है क्योंकि आप तय नहीं हैं कि कौन खेल रहा है, मुझे नहीं पता कि इसमें किसी की गलती है या नहीं लेकिन आपको ऑस्ट्रेलियाई टीम में निरंतरता की जरूरत है। ’’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको पता होना चाहिए कि प्रत्येक मैच में टीम में कौन खेल रहा है, आपको इस पर करीबी नजर रखनी चाहिए और फिलहाल ऐसा करना बेहद मुश्किल हो गया है।’’

विजय हजारे में रिकॉर्ड्स की बारिश, बिहारी बल्लेबाजों का ऐतिहासिक दिन

Nationalist Bharat Bureau

आईपीएल 26 मार्च से 31 मई तक आयोजित होगा

Nationalist Bharat Bureau

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

307 रनों का टारगेट भी पड़ा छोटा, लैथम-विलियमसन ने टीम इंडिया की लगा दी वाट

Nationalist Bharat Bureau

IND Vs NZ: 306 रन बनाने के बावजूद कैसे हार गया भारत? जानिए 3 बड़ी वजहें

Nationalist Bharat Bureau

जापान ने जर्मनी के बाद जीता दुनिया का दिल:ऐतिहासिक जीत के बाद खिलाड़ियों ने टीम रूम की सफाई की; सब ने कहा…

Nationalist Bharat Bureau

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

FIFA World Cup 2022: कनाडा को हराने में बेल्जियम के छूटे पसीने, गोलकीपर ने बचाई टीम की लाज

Nationalist Bharat Bureau

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में भारी बवाल

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment