Nationalist Bharat
विविध

मध्यप्रदेश में ठंड की वजह से ईन शहरो में हुई लोगो की मौत

मध्य प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ईस की वजह से मध्यप्रदेश जबलपुर में कडाके की ठंड से चार लोगो की मौत हुई है। ठंड की वजह से एम.पी. में लोगो की मौत हो रही है। लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जबलपुर के पहले इंदौर, छतरपुर आदि जिलों में अब तक ठंड से कई लोगों की जान जा चुकी है। हालांकि अभी भी सार्वजनिक स्थलों पर ठंड से निपटने के लिए कोई खास इंतजाम नहीं किए जा रहे हैं।

मध्य प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ शीतलहर देखने को मिल रही है। जिससे अब तक एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में यह ठंड भले ही देर से आई हो, लेकिन यह ठंड जानलेवा साबित हो रही है।  मध्यप्रदेश के जबलपुर में ही ठंड से चार लोगों की मौत हो गई है। इसमें 6 माह के बच्चे से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।

अब तक ठंड से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत 
जबलपुर में पिछले एक सप्ताह में तीन लोगों की जान जा चुकी है। ठंड को मुख्य कारण बताकर सभी की जांच की जा रही है। इनमें एक बच्ची भी शामिल है। इसके अलावा एक सप्ताह पहले इंदौर में एक पेंटर की ठंड से मौत हो गई थी। इंदौर में इस साल ठंड से यह पहली मौत है, लेकिन कड़ाके की ठंड अभी भी लोगों को परेशान कर रही है। मध्य प्रदेश के छतरपुर में भी पिछले दिनों एक युवक की मौत की वजह ठंड बताई जा रही है, वहीं कटनी में भी एक छात्र की ठंड से मौत का मामला सामने आया है। इस तरह आंकड़ों की बात करें तो अब तक ठंड से एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी ठंड का प्रकोप बरकरार है।

 मध्य प्रदेश के उमरिया में सबसे कम तापमान 4.3 डिग्री तापमान 
मौसम विज्ञानी वेद प्रकाश सिंह के मुताबिक प्रदेश के चंबल संभाग के साथ ही ग्वालियर, दतिया, सागर, दमोह, टीकमगढ़ और निवाड़ी में घना कोहरा छाया रहेगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में ठंड से राहत देखने को मिल रही है। मध्य प्रदेश के उमरिया में सबसे कम तापमान 4.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

हल्द्वानी मामला:सुप्रीम कोर्ट द्वारा अंतिम राहत दिया जाना संवेदनशीलता और उदारता का परिचायक

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला धरोहरों को बचाने एवं पुनर्जीवित करने का प्लेटफार्म और माध्यम बना

Nationalist Bharat Bureau

अभिनेत्री जॉर्जिया एंड्रियानी क्या किसी नए प्रोजेक्ट के लिए ले रही गुजराती भाषा की ट्रेनिंग ?

पिता जी को हरदिन याद करता हूँ और खोता हूँ,पिताजी आज होते तो हमारी जिंदगी निश्चित तौर पर हर मायने में बेहतर होती:निखिल आनंद

मनुष्य के अंतिम संस्कार के बाद आम तौर पर क्या होता है?

Nationalist Bharat Bureau

हजरत आमना बुआ के उर्स में शिया वक़्फ़ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन की चादरपोशी

Nationalist Bharat Bureau

सरस मेला में घर के सजावट से लेकर देशी व्यंजन और देशी परिधान हर उम्र और हर तबके के लिए उपलब्ध

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला का समापन

Nationalist Bharat Bureau

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau