Nationalist Bharat
विविध

वो खपड़े का घर

खपड़े का घर, द्वार और बीच में आंगन होता था, शाम होते खपड़ा के ऊपर से खाना बनने का संकेत चूल्हे से ऊपर धुंआ निकलता दिखता था,पड़ोसी बोलते फलाने के घर आग जल गई चलो आग मांगकर लाते हैं, खपड़ा का टुकड़ा लेकर पड़ोसी निकल जाते आग मांगने।
शहरीकरण के इस दौर में और मॉडर्न बनते इस दौर में अब इस तरह के घर नहीं दिखाई देते। नहीं वह रिवाज रहा की अपना चूल्हा जलाने के लिए पड़ोस के चूल्हे जलने का इंतजार हो। आज शहरों में गगनचुंबी इमारतें हैं तो ऐसो आराम की सभी वह चीजें जो आज से 40 50 साल पहले अच्छे अच्छे लोगों को नसीब नहीं हुआ करता था। इसके बावजूद आज के जीवन और दिनचर्या में उस वक्त के जैसी बात नहीं है। आज ना तो शुद्ध हवा मिल पा रही है और ना ही स्वच्छ पानी।

यह जिस दौर की बात है उस दौर में और भी कई बातें ऐसी थी जो आज ढूंढने पर भी नहीं मिलती है। जैसे आपसी भाईचारा मेल मिलाप एक दूसरे के काम आना। उस दौर में लोगों का जीवन जितना खुशहाल हुआ करता था शायद आज के दौर में वैसे जिंदगी बहुत कम लोगों को ही नसीब होती है। कहने को तो ऐसो आराम की तमाम चीजें मौजूद है लेकिन तमाम तर में मिलावट और नकली का डरो खौफ समाया रहता है। यह कच्चे मकान और घर जिस दौर में हुआ करते थे उस दौर में पीने का पानी से लेकर खाने का सामान तक शुद्ध हुआ करता था। ना कोई मिलावट और ना ही नकली होने का खौफ।

वक्त के साथ बदलते इस दुनिया में बदलना स्वाभाविक है लेकिन अतीत की यादें कहीं ना कहीं आज की नई पीढ़ी के लिए इतिहास बन कर रह गई है।

Abhishek Aishwarya Love News : शादी के कई साल बाद ऐश्वर्या ने किया खुलासा, अभिषेक मेरे क्रश नहीं थे

सारण जिले में नए रियल एस्टेट प्रोजेक्ट वरदान सिटी की लॉन्चिंग 25 जनवरी को

फ़िल्म “ऑपरेशन रोमियो” का ऑपरेशन

Nationalist Bharat Bureau

बिहार:सड़कों पर झाड़ू लगाने वाली महिला बनी डिप्टी मेयर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

सूफ़ी संत ख़ातून और उनकी ख़ूबसूरत आँखें

Bank Holidays In July: जुलाई में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में फिल्म प्रमोशन का ट्रेंड बढ़ा,सोनू सूद भी ‘फ़तेह’ का प्रोमशन करने आ रहे हैं

Nationalist Bharat Bureau

जब मुझे मेरे पिता की याद आती थी तो बाथरूम में जाकर रो लेता था: नोबोजित

Weather Forecast: दिल्ली में होगी बारिश! बिहार-यूपी-झारखंड में अलर्ट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment