Nationalist Bharat
विविध

मध्यप्रदेश में ईस जगह पर कोहरा छाया, माईनस में पहोंच गया तापमान

छतरपुर के नौगांव में माइनस 1 डिग्री पारा पहुच चुका है अगले 24 घंटों में कुछ शहरों के लिए घना कोहरा अलर्ट भी दिया गया है। हाड़ कंपा देने वाली ठंड से लोगों की हालत बेहाल हो गई है।

मध्य प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का प्रकोप जारी है।  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। छतरपुर जिले के नौगांव में रविवार को तापमान शून्य से एक डिग्री सेल्सियस नीचे पहुंच गया। कई जगहों पर लोगों को सुबह-सुबह बर्फ की पतली परत नजर आई। सोशल मीडिया पर लोगों के बर्फ से खेलने के वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। हालांकि बीती रात न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रविवार की तुलना में सोमवार की सुबह कुछ हल्की रही। हिमालय की पहाड़ियों में हो रही बर्फबारी और उत्तरी क्षेत्रों से आई बर्फीली हवाओं ने बुंदेलखंड, महाकौशल और विंध्य सहित पूरे मध्य प्रदेश को प्रभावित किया है।

ओरेन्ज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए पूर्वानुमान की घोषणा की है। चंबल संभाग सहित पन्ना, सतना, रीवा, दतिया, ग्वालियर, छतरपुर, निवाड़ी और टीकमगढ़ जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाया रहेगा। जबलपुर, शहडोल, निवाड़ी, मुरैना, भिंड, उमरिया, छतरपुर और टीकमगढ़ जिलों में  ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

ईन शहरो में ज्याजा ठंड
जबलपुर – 4.8 डिग्री सेल्सियस, भोपाल – 7.2 डिग्री सेल्सियस, इंदौर – 8.8 डिग्री सेल्सियस ग्वालियर – 6.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए जबलपुर, शहडोल समेत कई जिलों में पाला पड़ने का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

छतरपुर जिले के नौगांव में लगातार चौथे दिन प्रदेश में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। रविवार की सुबह लोगों की नींद खुली। बर्फ की पतली परतों ने कारों की छतों, गटरों और कई अन्य स्थानों को ढक लिया। रात में नौगांव का न्यूनतम तापमान माइनस में चला गया। माइनस 1 डिग्री सेल्सियस इतिहास का सबसे कम तापमान था। इतना कम पारा जिले में इससे पहले कभी दर्ज नहीं हुआ था। मौसम विभाग का कहना है कि 21 साल बाद मध्य प्रदेश के किसी शहर में पारा माइनस में पहुंच गया है।

पटना नगर निगम द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती में तेजी, 26 टीमें फील्ड में सक्रिय

Nationalist Bharat Bureau

चाय नाश्ते की दुकान चलाते हैं वार्ड पार्षद,जनता का काम भी करते हैं

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

एलन मस्क और निचोड़ेंगे X यूजर की जेब!

Nationalist Bharat Bureau

Pushpa 2 के लिए मेकर्स ने स्टार्स पर पानी की तरह बहाया पैसा

Nationalist Bharat Bureau

आदिवासी परिवारों ने छोड़ा शराब और मांस,देश दुनिया में हो रही है चर्चा

मणिपुर उपद्रवी हिंसा में बिहार के दो लोगों की हत्या से सीएम नीतीश मर्माहत

Nationalist Bharat Bureau

व्यंग:कर्जदार होने के अनेक लाभ

सेल्फी के बदले तत्वार्थ

Nationalist Bharat Bureau

Bihar: दिल्ली की तरह जमुई में बनेगा रिंग रोड, गाड़ियों की रफ्तार पर नहीं लगेगा ब्रेक

Nationalist Bharat Bureau