Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

RAHUL GANDHI:राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की

नई दिल्ली:कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों अलग-अलग अवतार में नजर आ रहे हैं. कुछ दिन पहले वह दिल्ली में एक बाइक मैकेनिक की दुकान में देखे गए थे और अब वह खेतों में नजर आए हैं. शनिवार सुबह- सुबह वह हरियाणा के सोनीपत स्थित एक गांव में पहुंच गए और धान की रोपाई करने लगे।

इस दौरान राहुल गांधी ने खेतों में पहुंचकर लोगों से खेती किसानी के बारे में बात की। राहुल गांधी वहां मौजूद महिला एवं पुरुष किसानों से खेती के बारे में बात करते हुए देखे गए ।

किसी को नहीं थी राहुल गांधी के रुकने की सूचना
राहुल गांधी के सोनीपत खेत में रुकने का पता चलते ही बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदूराज नरवाल और गोहाना के विधायक जगबीर मलिक भी वहां पहुंचे। नरवाल ने कहा कि उनके पास राहुल गांधी के आने की सूचना नहीं थी, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों से उनको इस बारे में पता चला तो वे मिलने आ गए।गोहाना से कांग्रेस विधायक जगबीर मलिक ने कहा कि इलाके का सौभाग्य है कि राहुल गांधी यहां पहुंचे हैं। वह यह देख रहे हैं कि एक गांवों में खेती का क्या तरीका है। किसान किस तरीके से धान लगाता है। इसमें उन्हें क्या परेशानियां आ रही हैं।

RAHUL GANDHI:राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की,खेतों में ट्रैक्टर चलाया

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने किसानों क दौरे के दौरान खेत में ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की ताकि धान की फसल लगाई जा सके। उन्होंने अपने दौरे के दौरान किसानों के हितों की बात की और उनसे समस्याओं बाबत भी बात की।

किसान संजय के खेतों में पहुंचे राहुल गांधी

गांव मदीना में राहुल गांधी किसान संजय के खेत में पहुंचे थे। जिस वक्त राहुल गांधी आए, किसान और मजदूर मिलकर धान की रोपाई कर रहे थे। जब सिक्योरिटी के साथ राहुल गांधी खेत की तरफ आए तो दूर से उन्हें कोई पहचान नहीं पाया। हालांकि करीब आते ही उन्होंने राहुल गांधी को पहचान लिया। जिसके बाद उन्होंने बेबाकी से खेती और अपनी दशा के बारे में राहुल गांधी से बातचीत की।

 

दक्षिण अफ्रीका में मंदिर ढहने से 4 की मौत, एक भारतीय मूल का व्यक्ति शामिल

Nationalist Bharat Bureau

Bengal Bandh:मामले ने तूल पकड़ लिया,छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस और पानी की बौछार

9 सूत्री मांगों की पूर्ति को लेकर आशा व आशा फैसिलिटेटरों का पटना सिविल सर्जन के समक्ष आक्रोशपूर्ण धरना प्रदर्शन

आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट: रोकथाम इलाज से बेहतर

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस को मिली 34 मोबाइल फॉरेंसिक लैब वैन

Nationalist Bharat Bureau

केंद्र की कुम्भकर्णी सरकार जनहित के मुद्दे से आंख फेरकर अपने उद्योगपति मित्रों को फायदा पहुँचाने में लगी है:शशिरंजन यादव

पेंशनर्स के लिए बड़ी राहत: अब बैंक की गलती से ज्यादा आई पेंशन पर नहीं होगी रिकवरी, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

पीएमसीएच जीएनएम नर्सिंग छात्राओं के सवाल पर महबूब आलम ने सीएम से टेलीफोनिक वार्त्ता की

Bihar Cabinet Meeting:कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण

विधानसभा चुनाव से पहलेअरविंद केजरीवाल की फिर बढ़ी मुसीबतें

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment