Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी को मुस्लिम की वजह से अपना ट्वीट डिलीट करना पड़ा

नई दिल्ली:भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश के अध्यक्ष बीडी शर्मा की पत्नी डॉक्टर स्तुति शर्मा को उस वक्त असहज स्थिति का सामना करना पड़ा जब उन्होंने रात के 12:00 बजे जबलपुर से एक ट्वीट किया। ट्वीट में उन्होंने लिखा की “मुझे रात को दवाई की जरूरत थी और सभी दुकानें बंद हो चुकी थी। रात 11:30 बजे एक मुस्लिम की मेडिकल दुकान खुली हुई थी। ड्राइवर और मैं उस दुकान पर पहुंचे और दवाई ली थी। उसने कहा दीदी इस वाली दवाई से नींद ज्यादा आती है कम ड्रॉप दीजिएगा। वह कितना केयरिंग था। वह मुस्लिम था।”
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी के इस एक ट्वीट ने पूरे भारतीय जनता पार्टी संघ परिवार बजरंग दल और उन जैसे तमाम हिंदू संगठनों को आग बबूला कर दिया। इन तमाम संगठन ने इस ट्वीट के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। तरह तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगी।पार्टी समेत आम कार्यकर्ता ने अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। कुल मिलाकर भगवा ब्रिगेड को भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश के अध्यक्ष की पत्नी स्तुति शर्मा का ट्वीट रास नहीं आया और उन्होंने अपनी अपनी भड़ास निकाल दी।ट्विटर पर तरह-तरह के रिएक्शन से परेशान डॉ श्रुति शर्मा ने मजबूरन वह ट्वीट डिलीट कर दिया। ट्वीट डिलीट करने के बाद डॉ श्रुति शर्मा ने लिखा के “पिछला ट्वीट अनावश्यक अराजकता फैला रहा था इसलिए डिलीट करना पड़ा।धर्म की लड़ाई के विषय पर विचार साझा करना मुश्किल है।मेरा मकसद किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था। बाकी सब कर्म पर छोड़ देते हैं।जय महाकाल।”
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष की पत्नी के इस ट्वीट विवाद पर कांग्रेस ने इसे राजनीतिक मुद्दा बना दिया कांग्रेस प्रवक्ता केके मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा”नफरत फैलाने की वैचारिक शिक्षा देने वाली छत के नीचे सत्य साईं स्वीकारने वह वैमनस्यता के खिलाफ शांतिदूत भी, भाभी जी आपके अदम्य साहस को सलाम। ट्वीट डिलीट करने की मजबूरी भी लाजमी थी किंतु एक दिन बीडी शर्मा भाई साहब भी समझेंगे।”

बीपीएससी छात्रों की मुफ्त लड़ाई लड़ेंगे हाई कोर्ट के वकील

शराबबंदी पर बिहार सरकार की समीक्षा बैठक से पहले विपक्ष ने थमाया सवालों का पुलिंदा,मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

पहाड़ भी तपने लगे हैं तो कहां जाइयेगा?

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद जल्द बनेंगे दादा,तेजस्वी यादव पापा

दिल्ली में भारी बारिश के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव की समस्या उत्पन्न

Nationalist Bharat Bureau

Bihar News: ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारों संग गया से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Nationalist Bharat Bureau

अन्नदाताओं को मिल रहा है उनका अधिकार,हर क्षेत्र बन रहा है सक्षम बिहार:सेतु

Nationalist Bharat Bureau

प्रशांत किशोर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए

भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद आईएएस संजीव हंस निलंबित

Nationalist Bharat Bureau

पप्पू यादव को इनकम टैक्स नोटिस: बाढ़ पीड़ितों की मदद पर उठे सवाल, समर्थकों ने बताया “मानवता पर प्रहार”

Leave a Comment