Nationalist Bharat
Other

इंडिया पोस्ट में बम्पर भर्ती,ऐसे करें आवेदन

नई दिल्ली:बेरोजगार बैठे और नौकरी की तलाश करने वाले लोगों के लिए यह खुशी की खबर है कि इंडिया पोस्ट की तरफ से ग्रुप सी के पदों पर भर्तियां की जा रही हैं। इंडिया पोस्ट की भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इंडिया पोस्ट की वेबसाइट इंडिया पोस्ट डॉट जीओवी डॉट इन (indiapost.gov.in) पर लॉगिन करके पूरी जानकारी ले सकते हैं।
इंडिया पोस्ट की नोटिफिकेशन के अनुसार भर्ती के द्वारा कुशल कारीगर पद के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 9 मई 2022 है। इस भर्ती के द्वारा कुल 9 पदों को भरा जाएगा। इसलिए नौकरी पाने के इच्छुक अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह निर्धारित तारीख से पहले अपने आवेदन कर दें ताकि उन्हें किसी तरह की कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। नोटिफिकेशन के मुताबिक तारीख 9 मई 2022 के बाद भरे जाने वाले फॉर्म को रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
इंडिया पोस्ट ने भर्ती की जो डिटेल जारी की है उसके अनुसार मैकेनिक मोटर व्हीकल के 5 पद हैं जबकि इलेक्ट्रिकल के 2 पद, टायरमैन के 1 पद, लोहार का एक पद शामिल है। इन पदों के लिए जो योग्यता निर्धारित की गई है उसके अनुसार सरकार के द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी तकनीकी शिक्षण संस्थान से संबंधित ट्रैड में प्रमाण पत्र या संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष के अनुभव के साथ आठवीं पास होना जरूरी है। वही मैकेनिक मोटर व्हीकल के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को भारी वाहन चलाने के लिए वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए।साथ ही उम्मीदवारों की उम्र 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।

चयन प्रक्रिया
कुशल कारीगरों का चयन ट्रेड टेस्ट के माध्यम से और ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों में से किया जाएगा। सिलेबस और परीक्षा की तिथि और स्थान की जानकारी अभ्यर्थियों को और में भरे गए पते पर उचित समय और तारीख पर दे दी जाएगी।

कहाँ भेजना है आवेदन
नौकरी के इच्छुक योग्य अभ्यर्थी अपना फार्म द सीनियर मैनेजर जेएसी मेल मोटर सर्विस 134a सुदाम कालु आहिरे मार्ग वर्ली मुंबई 400018 पर भेजना होगा।

कलाकारों की पार्टी को बिहार की जनता करे सम्मान:साहिल सन्नी

रक्षाबंधन पर महिलाएं 31 अगस्त को भी रोडवेज में कर सकेगी निःशुल्क यात्रा- गहलोत

Nationalist Bharat Bureau

राँची:नेशनल मोमिन कॉन्फ्रेंस झारखंड के प्रदेश एवं जिला कमेटी का विस्तार

Nationalist Bharat Bureau

मोदी सरकार के 8 साल पूरे होने पर शिमला में 16 योजना के लाभार्थियों से करेंगे वार्ता

पैतृक गांव में बोले राष्ट्रपति कोविंद- पीएम मोदी ने राष्ट्र सेवा की अवधारणा को नई सार्थकता दी

बिहार में अगले पांच दिनों तक ठंड, घने कोहरे से राहत के कोई आसार नहीं

बिहार स्टेट न्यू अफिलिएटेड मदरसा ऑर्गनाइजेशन की स्थापना

Nationalist Bharat Bureau

“स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन” – रोटरी पटना मिडटाउन और सवेरा कैंसर अस्पताल ने आयोजित किया ज़ुम्बा सत्र

Nationalist Bharat Bureau

एसे करें घर पर हॉट ऑइल ट्रीटमेंट और बालों को बनाए चमकदार

EC APPOINMENT: SC ने सरकार से पूछा- ‘बिजली की स्पीड’ जैसी क्यों चली अरुण गोयल की नियुक्ति की फाइल?

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment