Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

अन्नदाताओं को मिल रहा है उनका अधिकार,हर क्षेत्र बन रहा है सक्षम बिहार:सेतु

युवा प्रवक्ता ने कहा कि हरित कृषि सयंत्र योजना के तहत कृषि यंत्र खरीद या किराए पर लेकर जहां दोगुनी फसल का उत्पादन कर सकेंगे वहीं उन्हें दोगुना लाभ भी मिलने लगेगा। इससे जहां किसानों के जीवन मे खुशहाली आएगी राज्य में भी कृषि का विकास होगा।

 

पटना:युवा जदयू के प्रदेश प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार ने अन्नदाताओं की आय को दोगुना करने के लिए राज्य में मुख्यमंत्री हरित कृषि सयंत्र योजना को लागू किया है। इस योजना के राज्य में फसल उत्पादन को बढ़ावा देने और 2022 तक किसानो की आय को दुगुना करने का लक्ष्य है।सेतु ने कहा कि इस योजना के तहत किसानों को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए किसानों को सरकार कृषि यंत्रों की खरीद पर यंत्र की लागत का 50 प्रतिशत अनुदान देगी। जो किसान कृषि यंत्र खरीदना नहीं चाहेंगे उन्हें यंत्र किराए पर भी उपलब्ध कराए जाएंगे। किराया बेहद मामूली होगा और किसानों को इसमें कोई कठनाई नहीं आएगी।युवा प्रवक्ता ने कहा कि हरित कृषि सयंत्र योजना के तहत कृषि यंत्र खरीद या किराए पर लेकर जहां दोगुनी फसल का उत्पादन कर सकेंगे वहीं उन्हें दोगुना लाभ भी मिलने लगेगा। इससे जहां किसानों के जीवन मे खुशहाली आएगी राज्य में भी कृषि का विकास होगा। सेतु ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2018-19 और 2019-20 से सभी पैक्स में कृषि सयंत्र बैंक स्थापित किये गए हैं। यहाँ से किसान कृषि यंत्र किराए पर ले सकते हैं या फिर यंत्र खरीद भी सकते हैं। सेतु ने कहा माननीय मुख्यमंत्री नीतीश अपने विजन और सबका विकास करने के लिए दिन रात प्रयासरत हैं।उन्होंने कहा कि बिहार को विकसित राज्य बनाना और हर बिहारी का विकास मुख्यमंत्री का उद्देश्य है। मुख्यमंत्री के प्रयास से ही आज अन्नदाताओं को उनका अधिकार मिल रहा है ओर, हर क्षेत्र सक्षम बन रहा है।

जी20 के बाद भारत के नेतृत्व महत्व से संयुक्त राष्ट्र में मिल सकती है स्थाई सीट: गार्सेटी

बिहार कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने सरकार पर बोला हमला, बीपीएससी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर जताई नाराज़गी

प्रधानमंत्री आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा,टायल्स,मार्बल लगे मकान को दिया गया योजना का लाभ

इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू,सीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

दिल्ली में दिवाली के बाद वायु-गुणवत्ता ‘गंभीर श्रेणी’ में, धुंध का असर बढ़ा

पुरानी पेंशन योजना लागू कराने हेतु हस्ताक्षर अभियान

Nationalist Bharat Bureau

सिडनी बॉन्डी बीच हमले के तार पाकिस्तान से जुड़े, शूटर की पहचान नवीद अकरम के रूप में

Nationalist Bharat Bureau

IAF को अग्निपथ योजना के तहत रिकॉर्ड 7.5 लाख आवेदन प्राप्त हुए

Nationalist Bharat Bureau

रितु जायसवाल ने अब RJD प्रत्याशी के नामांकन पर उठाए सवाल, तेजस्वी यादव से की अपील — कहा, “मुझे बनाएं महागठबंधन समर्थित उम्मीदवार”

उत्तर कोरिया ने सैन्य इकाइयों को परमाणु संपन्न 250 मिसाइल लॉन्चर सौंपे

Leave a Comment