Nationalist Bharat
विविध

शराबबंदी से परेशान 2 करोड़ का भैंसा, बिक्री के लिए पहुंचा सोनपुर मेला,चमक पड़ रही है फीकी

Sonpur Mela 2024: बिहार के सोनपुर मेला अपने आप में फेमस है. दूर-दूर से लोग यहां घूमने आते है, कहा जाता है कि यहां हर तरह की समान मिल जाती है. वहीं सोनपुर का मेला फिर चर्चा में है, दरअसल इस मेले में मुर्रा नस्ल का भैंसा आया है. इसे बनारस से एक किसान लेकर पहुंचा है. भैंसे का नाम राजा है, इसकी उम्र तीन साल है. जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है.विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में इस बार 2 करोड़ का भैंसा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। यह मुर्रा नस्ल का भैंसा उत्तर प्रदेश के बनारस से लाया गया है, जिसकी कीमत **2 करोड़ 5 लाख रुपये** बताई जा रही है। भैंसे की अनोखी विशेषताओं और शानदार कद-काठी के कारण इसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। आज इस भैंसे को देखने के लिए मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता **अनंत सिंह** भी पहुंचे। भैंसे को देखते ही उन्होंने उसके मालिक से खानपान और देखभाल से जुड़ी जानकारियां लीं। भैंसे के पास पहुंचते ही अनंत सिंह ने कहा, *”खड़ा कर!”* इस दौरान वे अपनी मूछों पर ताव देते नजर आए। बातचीत में अनंत सिंह ने भैंसे की तारीफ की और कहा कि वे इसे खरीद लेते, लेकिन वे भैंसा नहीं रखते हैं। भैंसे को देखने के बाद अनंत सिंह मेले का आनंद लेने निकल गए।

भैंसे के मालिक ने बताया कि यह खास मुर्रा नस्ल का भैंसा रोजाना **संतरा, गेहूं, और मसूर के दाने** खाता है। इसके साथ ही यह बीयर भी पीता है, लेकिन बिहार में शराबबंदी के चलते इसे यहां बीयर नहीं मिल पा रही है। मालिक के अनुसार, बीयर न मिलने से भैंसे की चमक फीकी पड़ रही है और वह थोड़ा कमजोर महसूस कर रहा है। इस भैंसे की ऊंची कीमत का कारण यह है कि इसके जरिए करवाए गए गर्भधारण से उच्च नस्ल की संतति उत्पन्न होती है। यही कारण है कि भैंसा पशुपालकों के बीच खासा लोकप्रिय है। मालिक ने यह भी बताया कि वे सोनपुर मेले में इस भैंसे के साथ दो भैंसें और लाए हैं, जो क्रमशः **24 लीटर और 20 लीटर** दूध देती हैं। इन भैंसों की कीमत क्रमशः **5 लाख और 3 लाख रुपये** है।

हालांकि, अब तक भैंसे को खरीदने कोई बड़ा ग्राहक नहीं पहुंचा है। मालिक ने मजाकिया लहजे में कहा कि अगर **राजद सुप्रीमो लालू यादव** इस भैंसे को देखने आते, तो शायद इसे खरीद लेते। लेकिन लालू यादव की तबीयत खराब होने के कारण वे सोनपुर मेला नहीं आ सके। भैंसे की अनोखी विशेषताओं और इसकी कीमत के चलते यह सोनपुर मेले में लोगों के बीच चर्चा का बड़ा विषय बना हुआ है।

अगर Google पर ये सर्च किया, तो जाना पड़ सकता है जेल

दिल्ली के ग्रेटर कैलाश II में केयर फैसिलिटी में आग लगने से 2 वरिष्ठ नागरिकों की मौत

घरों की छतों पर कीजिये फल-फूल,सब्जी की खेती,सरकार देगी सब्सिडी

Nationalist Bharat Bureau

थानेदार के खिलाफ राज्य के सभी CO ने खोला मोर्चा

सोनपुर मेला में पशुओं की आमद हजारों में सिमटी

Nationalist Bharat Bureau

समाज सुधार अभियान के बैनर तले युवा संवाद का आयोजन

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

आज के दिन ही दिया गया था ‘तुम मुझे खून दो,मैं तुम्हें आजादी दूँगा’ का नारा

Nationalist Bharat Bureau

पिता जी को हरदिन याद करता हूँ और खोता हूँ,पिताजी आज होते तो हमारी जिंदगी निश्चित तौर पर हर मायने में बेहतर होती:निखिल आनंद

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

Leave a Comment