Nationalist Bharat
विविध

नंदनगढ़ का स्तूप

ध्रुव गुप्त

बिहार में पश्चिमी चंपारण के जिला मुख्यालय बेतिया से बाईस किमी दूर बाल्मिकीनगर मार्ग पर स्थित लौरिया नंदनगढ़ अपनी समृद्ध पुरातात्विक विरासत के बावजूद पर्यटन की दृष्टि से अबतक उपेक्षित ही रहा है। यहां सम्राट अशोक द्वारा बनवाए गए एक बड़े अशोक-स्तंभ के अलावा एक अद्भुत, विशाल बौद्ध स्तूप भी है। लगभग चौबीस मीटर ऊंचा और चार सौ सत्तावन मीटर की परिधि में बना यह भव्य स्तूप चंपारण के ही केसरिया स्तूप की तरह देश के सबसे बड़े बौद्ध स्तूपों में एक है। दुनिया की आंखो से ओझल इस ऐतिहासिक विरासत का पता अभी पिछली सदी में ही चला था। पहले इसका थोड़ा-सा हिस्सा ही ज़मीन के ऊपर नज़र आता था। कुछ इतिहासकारों का अनुमान था कि यह हमारे वैदिक काल के किसी निर्माण का अवशेष हो सकता है। आम लोग इसे नंदन गढ़ का किला कहते थे। बौद्ध ग्रंथों में उल्लेख है कि भगवान बुद्ध ने अपने महापरिनिर्वाण स्थल कुशीनगर जाने के क्रम में वैशाली और केसरिया के बाद यहां ठहरकर लोगों को धम्म का उपदेश दिया था। बौद्ध साहित्य में उपलब्ध प्रसंगों की रोशनी में पुरातत्वविद मजूमदार और घोष द्वारा जब इस जगह की खुदाई की गई तो यहां यह विशाल बौद्ध स्तूप निकला। इसके बारे में देश-दुनिया के लोगों को कम ही जानकारी है। बिहार के पर्यटन विभाग द्वारा धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन-स्थल के तौर पर लौरिया नंदनगढ़ को विकसित और प्रचारित करने के कभी गंभीर प्रयास नहीं हुए। यही कारण है कि यहां भूले-भटके ही कभी कोई पर्यटक दिखता है।

अपने एकांत के कारण यह जगह मुझे बहुत पसंद है। आपको भी भीड़-भाड़ और शोरगुल से दूर किसी ऐतिहासिक, धार्मिक पर्यटन-स्थल की तलाश है तो कुछ वक्त इस स्तूप पर जरूर बिताकर आईए ! यहां के रहस्यमय वातावरण में आपको एक अद्भुत शांति मिलेगी।

सरस मेला:महज तीन दिनों में खरीद-बिक्री का आंकड़ा एक करोड़ 60 लाख के पार

Nationalist Bharat Bureau

जाती नहीं सुबह की सी चाय की तलब!

नीतू कपूर के बर्थडे पर बहू आलिया भट्ट ने शेर की अनसीन तस्वीरें

Nationalist Bharat Bureau

BPSC EXAM : परीक्षा प्रारंभ होने के एक घंटा पहले तक ही परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में हुनर को सम्मान एवं हस्तशिल्प को बड़ा बाज़ार मिलता है

Nationalist Bharat Bureau

यादें ब्रिगेडियर मोहम्मद उस्मान की

Nationalist Bharat Bureau

क्यों तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो को छोड़ रहे हैं टप्पू ?

Leave a Comment