Nationalist Bharat
विविध

हिंदी सिनेमा की पहली बिंदास नायिका बेगम पारा

तमाम तरह की समाजिक धार्मिक बन्दिशों को तोड़कर हिंदी सिनेमा में अपना स्थान बनाने वाली ‘बेगम पारा ‘को भारत की पहली ‘पिनअप सुंदरी ‘,’फर्स्ट सेक्स सिम्बल’ ,’ग्लैमर गर्ल ‘ न जाने कितने नामो से याद किया जाता है जिस 40 और 50 के दशक में परदे पर नायिका का परदे पर पल्लू सरकना अमर्यादित समझा जाता था ,जिस समय बोल्ड फोटोशूट जैसी चीज तो मौजूद भी नहीं हुआ करती थी। उस दौर में अलीगढ के एक मुस्लिम रूढ़िवादी जज के परिवार में तीसरी बेटी के रूम में जन्मी एक्ट्रेस बेगम पारा ने सारी बंदिशे तोड़ते हुए बोल्ड फोटोशूट करवाकर फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मचा दी थी। बेगम ने ये ग्लैमरम फोटोशूट लाइफ मैगजीन के लिए करवाया था। इस को देखते ही उस समय की तमाम सभी बड़ी एक्ट्रेस के उड़ गए थे यह फोटोशूट उस दौर के फेमस फोटोग्राफर जेम्स बुर्के ने किया था। लेकिन इस फोटोशूट के बाद बेगम बॉलीवुड की फर्स्ट ‘Bombshell’ और ‘Pin Up Girl’ के नाम से मशहूर हो गई थीं। पुराने जमाने में महिलाओं के लिए शराब, सिगरेट जैसी चीजों का सेवन इतना आम नहीं था लेकिन पारा ने फोटोशूट में कश लेते हुए भी फोटोज दिये थे….. गोरा रंग ,बड़ी बड़ी शरारती आँखे ,और खुद के खूबसूरत होने का जबरदस्त अहसास ये उस दौर में बेगम पारा की पहचान थी …….उनकी पहली फिल्म चाँद (1944 ) थी बाद में ‘सोनी महिवाल’, नील कमल, ‘लैला-मजनू और ‘किस्मत का खेल’ जैसी दो दर्जन फिल्मों में उन्होंने दमदार अभिनय किया बेगम पारा ने ही फ़िल्मी कलाकारों के फ्रैंडली क्रिकेट खेलने की शुरुआत भी की थी और पहले ही मैच में सबसे रन बना सह पुरुष अभिनेताओं को शर्मिंदा कर दिया था।

 

बेगम ने बॉलीवुड अभिनेता दिलीप कुमार के छोटे भाई ‘नासिर खान ‘से निकाह किया था। ऐसा कहा जाता है कि बेगम पारा की अपने जेठ दिलीप कुमार से ज्यादा नहीं बनती थी। वह ये कहती थीं कि ‘अगर वो दिलीप कुमार हैं तो मैं भी बेगम पारा हूं।’ ……बाद में उनकी पहचान आपात काल में विख्यात रही ‘ रुखसाना सुल्तान ‘ की मौसी और और अभिनत्री ‘अमृता सिन्हा ‘ की नानी की भी रही ( रुखसाना की मां जरीना बीकानेर रियासत के मुख्य न्यायाधीश मियां अहसान उल हक की बेटी और चर्चित अभिनेत्री बेगम पारा की बहन थीं. रुखसाना ने एक सैन्य अधिकारी शिविंदर सिंह से शादी की थी जो दिग्गज पत्रकार और लेखक खुशवंत सिंह के भतीजे थे. उनकी बेटी का नाम अमृता सिंह है जो हिंदी फिल्मों की चर्चित अभिनेत्री हैं.) … डायरेक्टर संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ (2002) में बेगम पारा को आखिरी बार देखा गया था। फिल्म में वह सोनम कपूर की मां के किरदार में नजर आईं थीं। पारा ने 9 दिसंबर 2008 को 81 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। उनके बेटे ‘अयूब खान ‘बॉलीवुड अभिनेता हैं। और आजकल छोटे परदे पर सक्रिय है।

जीविका की कहानी:महिला सशक्तीकरण और स्मार्ट प्रीपेड मीटर से बदली कहानी को सुनेंगे प्रधानमंत्री

Nationalist Bharat Bureau

भाजपा धर्मनिरपेक्षता को खत्म करके नफरत फैलाने वाली बातों को बढ़ावा दे रही है: उदय नारायण चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

पोस्टमॉस्टर साहब ड्यूटी के दौरान नशे में टुन्न, पोस्टऑफिस बना मधुशाला

Nationalist Bharat Bureau

पूमरे के 75 स्टेशन बनाए जाएंगे माडल

Nationalist Bharat Bureau

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

यूपी में 5 जनवरी से महीने भर चलेगा सड़क सुरक्षा अभियान, लोगों को किया जाएगा जागरूक

सोनपुर मेले में धमाल मचा रहा अनंत सिंह का लाडला घोड़ा

Nationalist Bharat Bureau

पटना नगर निगम द्वारा खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मती में तेजी, 26 टीमें फील्ड में सक्रिय

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार सरस मेला:फन जोन,पालना घर,सेल्फी जोन एवं बाइस्कोप आकर्षण के खास केंद्र बने

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment