Nationalist Bharat
Other

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री मनसुख मांडविया ने IGI एयरपोर्ट पर जांच और कोविड परीक्षण सुविधा की समीक्षा की

केंद्र सरकार ने हर अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत के लिए कोविड टेस्‍ट अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ ही चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी 2023 से कोविड निगेटिव रिपोर्ट देना जरूरी कर दिया गया है.

चीन सहित दुनिया के कुछ देशों में कोरोना के नए मामले बढ़ने के चलते देश में काफी ऐहतियात बरती जा रही है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने इसके मद्देनजर सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (IGI)एयरपोर्ट पर जांच और कोविड परीक्षण सुविधा का जायजा लिया. गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने हर अंतरराष्ट्रीय उड़ान से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत के लिए कोविड टेस्‍ट अनिवार्य कर दिया है. इसके साथ ही चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत आने वाले यात्रियों के लिए एक जनवरी 2023 से कोविड निगेटिव रिपोर्ट देना जरूरी कर दिया गया है. यह जांच भारत की यात्रा से 72 घंटे पहले तक कराई जानी चाहिये और प्रस्थान से पहले आरटी-पीसीआर परीक्षण की निगेटिव रिपोर्ट ‘एयर सुविधा’ पोर्टल पर अपलोड करना होगा.
मांडविया ने सोमवार को एक ट्वीट कर कहा, ‘‘विदेश से आने वाले यात्रियों के वास्ते एयर सुविधा सिस्टम और आरटी-पीसीआर जांच की सुविधाओं का नयी दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर जाकर निरीक्षण किया.” केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से भारत के किसी भी एयरपोर्ट पर पहुंच रहे यात्रियों के लिए कोविड की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है, भले ही उन्होंने मूल रूप से किसी भी देश से यात्रा शुरू की हो.
केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सोमवार को नागर विमानन सचिव राजीव बंसल को लिखे पत्र में कहा कि कुछ देशों, विशेष रूप से चीन, सिंगापुर, हांगकांग, कोरिया गणराज्य, थाईलैंड और जापान में कोविड-19 के मामले बढ़ने के संदर्भ में दिशानिर्देशों में बदलाव किया गया है, जो एक जनवरी से प्रभाव में आये हैं.

इन घरेलु उपायों से छुड़ाए धूम्रपान

औरत कोई रिमोट या चाभी वाला खिलौना नहीं

मौलवी बाक़ीर पहले ऐसे निर्भीक पत्रकार थे जिन्होंने हथियारों के दम पर नहीं कलम के बल पर आज़ादी की लड़ाई लड़ी और खूब लड़ी

Nationalist Bharat Bureau

जिला स्वास्थय टास्क फोर्स एवं समन्वय समिति की समीक्षात्मक बैठक

अपराधियों के भय से त्राहिमाम कर रहा है बिहार

Nationalist Bharat Bureau

कटिहार की माहेनूर अपहरण, गैंगरेप व हत्या मामले के दोषियों को कड़ी सजा मिले: महबूब आलम

जिला स्तरीय युवा संसद हेतु आवेदन आमंत्रित उम्मीदवार 28 जनवरी तक आवेदन कर सकते हैं-गुरविंदर सिंह

cradmin

रीगा चीनी मिल को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी

Nationalist Bharat Bureau

Gujarat Assembly Election 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, हिमाचल के साथ आएंगे नतीजे

बॉलीवुड गानों पर डांस करते शिक्षकों और छात्रों के वायरल वीडियो ने नेटिज़न्स का दिल जीत लिया है

Leave a Comment