Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

सुधाकर सिंह पर गाज गिरनी तय,तेजस्वी ने दिया इशारा

PATNA : अपने बयानों से महागठबंधन सरकार को समय समय पर असहज करने वाले पूर्व मंत्री और राजद विधायक सुधाकर सिंह के दिन अब राजद में बचे खुचे रहते दिखाई दे रहे हैं।एक तरफ इस वक्त बिहार की राजधानी पटना समेत तमाम जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन इस बीच सियासत गर्म है.बिहार के पूर्व कृषि मंत्री और आरजेडी (RJD) के विधायक सुधाकर सिंह (Sudhakar Singh) के बयान पर बिहार की राजनीति गर्म थी. वह हर तरफ से घेरे जा रहे हैं.।बिहार की सियासत में लगातार पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के बयान को लेकर गर्मागर्मी का माहौल बना हुआ है।मीडिया में आरही खबरों के अनुसार डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Dupty CM Tejasvi Yadav)ने सुधाकर सिंह(Sudhakar Singh) को लेकर बड़ा बयान जारी कर दिया है. दरअसल, खबर है कि जल्द ही पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर कार्रवाई हो सकती है.

जल्द ही पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर गाज गिर सकती है. इसे लेकर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने बड़े संकेत दे दिए हैं. तेजस्वी यादव ने कहा कि, अगर कोई ऐसी टिप्पणी करता है तो वह भाजपा की नीतियों का समर्थन करता है. कहा कि, यह बात पहले से क्लियर है कि पार्टी के तरफ से राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू जी और मैं खुद कुछ भी बोलने के लिए अधिकृत हूं. तीसरा कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता है.

तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि, अगर किसी ने ऐसी टिप्पणी की है तो मैं लालू यादव जो बीमार है उसके बावजूद उनके संज्ञान में यह बातें डाल रहा हूं कि, उनकी बातें गंभीरता से ली जाएगी. बता दें कि, सुधाकर सिंह के बयान को लेकर लगातार राजनीतिक नेताओं के बयान सामने आ रहे हैं. वहीं, अब देखने वाली बात होगी कि पार्टी कार्रवाई करती है या नही।

बताते चलें कि सुधाकर सिंह के बयान को लेकर महागठबंधन की पार्टी हम के मुखिया जीतन राम मांझी समेत कई लोगों ने आवाज उठाई है और सुधाकर सिंह को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है। हम (HAM) के संरक्षक जीतन राम मांझी (Jitan Ram Manjhi) ने भी अब सुधाकर सिंह के बयान को लेकर आरजेडी से बड़ी मांग कर दी है।मांझी ने सोमवार को ट्वीट कर सुधाकर सिंह पर कार्रवाई की मांग की है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर राजद विधायक सुधाकर सिंह के हमले पर बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि सुधाकर सिंह क्या बोलते हैं? उनका अस्तित्व क्या है? ऐसे छोटे-छोटे लोगों पर हम क्या कमेंट्स करें।

100 वर्ष की हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माँ

नेशनल हेराल्ड केस: कांग्रेस का बड़ा हमला, मोदी-शाह से इस्तीफे की मांग

Nationalist Bharat Bureau

गोपालगंज: कुख्यात अपराधी विशाल सिंह को कोर्ट परिसर में मारी गई गोली, एक अन्य कैदी घायल

बिहार में 17 नए इंडस्ट्री पार्क, रोजगार की बंपर सौगात

Nationalist Bharat Bureau

West Bengal: बीरभूम की कोयला खदान में जोरदार धमाका, 7 मजदूरों की मौत

हिंदुओं पर हिंसा के खिलाफ VHP का प्रदर्शन, IPL को लेकर चेतावनी

Nationalist Bharat Bureau

राजनाथ सिंह बोले: समाज में उभर रहे हैं नए प्रकार के अपराध, आतंकवाद और वैचारिक युद्ध — सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत

मीना सिंह – विशाल सिंह बीजेपी में शामिल,पटना में 10 हजार लोग बने गवाह

Bihar Deled Admission 2024: डीएलएड संस्थानों में नामांकन के लिए इतनी लगेगी फीस

भारत अब उच्च जोखिम–उच्च प्रभाव वाली रिसर्च परियोजनाओं को देगा बढ़ावा: PM मोदी

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment