Nationalist Bharat
राजनीति

मध्यप्रदेश में कांग्रेस को झटका, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव हुए BJP में शामिल

इस मौके पर दुर्गेश वर्मा ने कहा कि उन्‍होंने बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर जनसेवा के लिए इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है.
भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की मध्‍य प्रदेश इकाई के अध्‍यक्ष विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष आज मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं धार जिले के कांग्रेस प्रवक्ता दुर्गेश वर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने अंगवस्त्र पहनाकर दुर्गेश वर्मा का भाजपा में स्वागत किया. इस मौके पर वर्मा ने कहा कि उन्‍होंने बीजेपी की रीति-नीति से प्रभावित होकर जनसेवा के लिए इस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है. वह वर्तमान में मध्यप्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश सचिव और धार जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता हैं.पूर्व में वह नगर अध्यक्ष कांग्रेस एवं युवक कांग्रेस अध्यक्ष रहे हैं, साथ ही वर्मा की माताजी फूलकुंवर बाई मंडी डायरेक्टर एवं डही के गाजगोता में सरपंच रही हैं.
इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, प्रदेश मंत्री जयदीप पटेल, प्रदेश कार्यालय मंत्री डॉ राघवेन्द्र शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर, प्रदेश प्रवक्ता व राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी उपस्थित थे.

बेदारी कारवां के अध्यक्ष नज़रे आलम जेडीयू में शामिल, मिथिलांचल में मिलेगी पार्टी को मजबूती

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब के ऊर्जा मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ की ओर जाने वाली सड़क पर स्ट्रीट लाइट का उद्घाटन किया।

cradmin

पुतिन के भारत दौरे से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट

मध्यप्रदेश: BJP की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा, इस रणनीति से करेगी काम

cradmin

पूर्व मंत्री विजय कृष्ण से मुलाकात की तस्वीर पर सियासी तकरार, बेटी रानी कुमारी ने नीरज कुमार पर साधा निशाना

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव का “शहाबुद्दीन जी अमर रहे, तस्लीमुद्दीन जी अमर रहे,” का नारा,राष्ट्रीय अधिवेशन से मुस्लिम समुदाय को बड़ा संदेश

विपक्षी गठबंधन इंडिया की मुंबई बैठक पर सबकी निगाहें

खुद फंस गए सांसद पप्पू यादव , धमकाने वाला जाप का पुराना कैडर

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

सीतामढ़ी विधानसभा चुनाव 2025: 106 उम्मीदवार मैदान में, हर सीट पर दिलचस्प मुकाबला

Leave a Comment