Nationalist Bharat
राजनीति

प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार मॉडल की प्रशंसा करके बिहारियों का मान बढ़ाया:इरशाद अली आज़ाद

पटना:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कल पटना में थे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान विधानसभा मैं आयोजित एक समारोह के दौरान बिहार के विकास का गुणगान किया। इस विकास के लिए उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री और विकास पुरुष नीतीश कुमार की प्रशंसा की। यह दरअसल बिहार में हुए पिछले डेढ़ दशकों के विकास की स्वीकारोक्ति है। नीतीश कुमार के कार्यों पर प्रधानमंत्री मोदी की मोहर इस बात को साबित करती है कि बिहार विकास के पथ पर अग्रसर हैं और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार निरंतर इस दिशा में कार्यरत हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के लिए और बिहार के करोड़ों लोगों के लिए यह गर्व का विषय है।

 

बिहार स्टेट शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और जनता दल यूनाइटेड के सीनियर लीडर इरशाद अली आजाद ने बिहार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों की प्रशंसा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की सराहना की और कहा की ऐसी हौसला अफजाई से बिहार के विकास को नया आयाम मिलेगा। इरशाद अली आजाद ने कहा के प्रधानमंत्री मोदी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के विकास मॉडल पर बात करके एक तरह से पूरे मुल्क में संदेश देने की कोशिश की है की बिहार के विकास मॉडल के सहारे ही देश की तरक्की मुमकिन है। इरशाद अली आजाद ने इस विकास के लिए बिहार के करोड़ों लोगों के योगदान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यशैली की प्रशंसा की और उम्मीद की के बिहार ऐसे ही विकास के पथ पर अग्रसर रहे ताकि बिहार के करोड़ों लोगों का फायदा मिल सके और बिहार की जनता खुशहाल समृद्ध और विकसित हो सके।

हरियाणा: राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने हरियाणा के सांसदों व विधायकों से की समर्थन की अपील

Tirhut Graduate constituency byelection:दाव पर JDU की प्रतिष्ठा,राजद और जन सुराज की भी परीक्षा

हक़मारी और सरकारी उपेक्षा से परेशान आशाओं का दो दिवसीय महाधरना शुरू

Nationalist Bharat Bureau

गुजरात – बिना CM के चेहरे के चुनाव लड़ेगी कांग्रेस

चिराग पासवान के बहनोई अरुण भारती का नीतीश पर तंज, NDA में तनाव की अटकलें तेज

बांदा की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में भारी खामियां उजागर

Nationalist Bharat Bureau

किसान दिवस के रूप में मनाई गई स्वामी सहजानन्द सरस्वती की जयंती

में संविधान और न्यायपालिका के अधिकार को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है:उदय नारायण चौधरी

मुजफ्फरपुर लोकसभा चुनाव 2024:भाजपा हैट्रिक लगाने के कगार पर तो महागठबंधन…

प्रियंका गांधी को सुनने के लिए शिवहर की जनता बेताब:नूरी बेगम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment