Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

Ramai Ram Death: पूर्व मंत्री रमई राम का निधन,राजनेताओं ने जताया शोक

पटनाः वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री रमई राम (Ramai Ram) का गुरुवार को पटना में निधन हो गया. वे कंकड़बाग स्थित मेदांता अस्पताल (Medanta Hospital) में भर्ती थे. यहीं उनका इलाज चल रहा था. निधन के बाद राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. रमई राम के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है. रमई राम लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनके निधन की जानकारी खुद तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने ट्विटर पर दी है.तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर लिखा- “वरिष्ठ समाजवादी नेता, पूर्व मंत्री और 9 बार विधायक रहे आदरणीय श्री रमई राम जी के निधन का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। वो एक कर्मठ और समर्पित राजनेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता थे. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिवार को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करे. ॐ शांति ॐ.”

रमई राम के निधन पर कई राजनेताओं ने शोक जताया है. तेजस्वी यादव ने भी शोक जताया है. रमई राम 9 बार विधायक रह चुके हैं. लालू और नीतीश दोनों सरकार में मंत्री रहे हैं.

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि पूर्व मंत्री रमई राम जी का निधन दुःखद है। वे राज्य सरकार के अलग-अलग विभागों में लंबे समय तक मंत्री रहे। उन्होंने मेरे मंत्रिमंडल सहयोगी के रूप में मंत्री पद की जिम्मेदारी का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया था। वे अपने क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे। वे एक कुशल राजनेता एवं समाजसेवी थे। सामाजिक कार्यों में भी उनकी गहरी अभिरूचि थी। दलित एवं वंचितों के उत्थान के लिए वे लगातार सक्रिय थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। उनसे हमारा बेहद पुराना रिश्ता था। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत तौर पर दुःख पहुंचा है और मैं मर्माहत हूं। स्व० रमई राम जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें तथा उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।

चिली की पूर्व राष्ट्रपति मिशेल बाचेलेत ‘इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार 2024’ से सम्मानित

अरवल में गिरीराज सिंह का हमला – “महागठबंधन बिना दूल्हे की बारात, तेजस्वी बनना चाहते हैं हथुआ महाराज”

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के मछुआरा समुदाय की आवाज़ उठाने हेतु 31 जुलाई को होगा राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन: प्रयाग सहनी

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान हत्या के आरोप से हुए बरी

राजधानी की जनता को सरकार की सौगात,आर ब्लॉक और करबिगहिया को जोड़ने वाले फ्लाई-ओवर का लोकार्पण

अल्मोड़ा बस हादसा खाई में गिरी बस, 7 यात्रियों की मौत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के 31 जिलों का जल स्वास्थ्य के लिए खतरा , किशनगंज सांसद ने मंत्रालय से माँगा समाधान का ब्योरा,मिला ये जवाब

पटना में बीपीएससी अभ्यर्थियों का सत्याग्रह छठे दिन भी जारी

Nationalist Bharat Bureau

TRAI का बड़ा फैसला: कॉलिंग और डेटा के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान

Nationalist Bharat Bureau

राहुल गांधी के विवादित बयान पर आज कोर्ट का फैसला, बढ़ सकती हैं कानूनी परेशानियां

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment