Nationalist Bharat
शिक्षा

गरीबों,वंचितों,शोषितों को न्याय दिलाने के लिए आगे आएं मुस्लिम युवा:आदिल अब्बास एडवोकेट

  • कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अरशद अब्बास आज़ाद के पुत्र आदील अब्बास ने एलएलबी पास करके पटना हाईकोर्ट में वकालत शुरू किया,गणमान्य लोगों ने मुबारकबाद दी

पटना :21 वीं सदी में जहां एक तरफ मुसलमानों की शिक्षा के क्षेत्र में भविदारी कम है वहीं उच्च शिक्षा यथा मेडिकल, इंजीनियरिंग,टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में भी उचित भागीदारी नहीं है।बात जब न्यायिक क्षेत्र की होती है तो उसमें मुसलमानों की भागीदारी तो अत्यंत दयनीय है।ऐसे में कोई अगर अपनी औलाद को न्यायिक सेवा में आगे बढ़ाए और कानून की पढ़ाई के लिए उत्प्रेरित करके कामयाबी की मंज़िल पाने में मदद करे ऐसे माता पिता नमन करने के लायक हैं।ऐसा ही कार्य किया है राजधानी पटना के फुलवारी के रहने वाले और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ट नेता और प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता अरशद अब्बास आज़ाद ने।उनकी प्रेरणा से आज उनके पुत्र आदील अब्बास ने एलएलबी पास करके पटना हाईकोर्ट में वकालत शुरू कर दी है।आदिल लॉ की आगे पढ़ाई के लिए चाणक्य लॉ यूनिवर्ससिटी पटना में एल.एल.एम में नामांकन के लिएभी चुने गए हैं।
इस सिलसिले में अरशद अब्बास आज़ाद ने बताया कि आदिल शुरू से ही मेधावी छात्र रहें है । उनको लॉ की पढायी में काफी रूची रही है जिसकी वजह से उन्होंने लॉ की पढायी को चुना था।
हाईकोर्ट में वकालत शुरू करने पर आदिल अब्बास ने कहा कि गरीबों,वंचितों को न्याय दिलाने के लिए कानून की पढायी की है। उन्होंने अफसोस जताते हुये कहा कि इस पेशे में मुसलमानों की संख्या बहुत ही कम है। उन्होंने ने मुस्लिम युवकों से अपील की है कि इस पेश में जरूर आयें और गरीबों,वंचितों,शोषितों को न्याय दिलाने में योगदान करे।
आदिल अब्बास के वकालत शुरू करने पर धार्मिक, समाजिक, राजनीतिक और शैक्षणिक क्षेत्रोंसे जुडे बुद्विजीवियों ने मुबारकबाद देते हुये उनके के उज्जवल भाविष्य के लिए शुभकामयें दी है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव वैशाली के महुआ पहुंचे, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

Nationalist Bharat Bureau

ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत,स्वागत समारोह का आयोजन

National Mathematics Day 2022:श्रीनिवास रामानुजन ने अपनी 33 साल की उम्र में दुनिया को लगभग 3500 गणितीय सूत्र दिए

Nationalist Bharat Bureau

नॉर्मलाइजेशन के खिलाफ प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, तेजस्वी यादव ने सरकार पर साधा निशाना

Bihar Teachers News : तिरहुत स्नातक उपचुनाव परिणाम एनडीए के लिए बड़े खतरे की घंटी

Nationalist Bharat Bureau

जानबूझकर शिक्षकों को प्रताडि़त किया जा रहा है:राजद

Nationalist Bharat Bureau

NEET 2022 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड, जानिए प्रक्रिया शुरू से

ध्यान भटकाने का हथियार है ONE NATION-ONE ELECTION:डेरेक ओ’ब्रायन

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी के शिक्षकों को नहीं मिलेगा हेडमास्टर का प्रभार, पटना हाई कोर्ट ने लगाया रोक

नई शिक्षा नीति समय की जरूरत:शमायल अहमद

Leave a Comment