Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

हाज़ीपुर वार्ड नं 09 के वार्ड पार्षद के लिए नादिया एरम ने दाख़िल किया नामांकन,वार्ड की चौतरफ़ा तरक़्क़ी का दिलाया भरोसा

 

वार्ड पार्षद प्रत्याशी नादिया एरम ने कहा कि ये वक़्त बदलाव का है और अगर आपने क्षेत्र की जनता के लिए मर मिटने वाले परिवार की बहू को अपना बहुमूल्य वोट देकर कामयाब बनाया तो आपको विश्वाश दिलाती हूँ कि सामाजिक न्याय के साथ समग्र विकास की नई धारा आपको देखने को मिलेगी।

 

हाज़ीपुर(प्रेस विज्ञप्ति)निकाय चुनाव का बिगुल बजते ही जहाँ एक ओर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हैं वहीं अपनी किस्मत आज़मा रहे लोगों ने इसकी शुरुआत भी कर दी है।इसी सिलसिले में हाज़ीपुर वार्ड 09 में भी सियासत अपने शबाब पर है।शुक्रवार 16 सितम्बर को वार्ड नं 09 से वार्ड पार्षद पद के लिए नादिया एरम ने अपने सैकड़ों शुभचिंतकों और वार्ड के मतदाताओं के काफ़िले के साथ एसडीओ कार्यालय में पहुंचकर निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा भरा।महिला प्रत्याशी नादिया एरम अपने प्रस्तावक रेहान खान के साथ निर्वाची पदाधिकारी के कक्ष पहुंचीं थीं।
नामांकन के बाद अपने समर्थकों और वार्ड 09 की जनता को संबोधित करते हुए श्रीमती नादिया एरम ने वार्ड की तरक़्क़ी, खुशहाली और चौतरफ़ा विकास के लिए आने वाले चुनाव में अपना बहुमूल्य वोट देकर जिताने की अपील की।

 

नादिया एरम ने इस मौके पर वार्ड की समस्याओं का ज़िक्र करते हुए कहा कि वार्ड नं 09 में आज भी समस्याओं का अंबार है लेकिन बदकिस्मती से इसका निदान नहीं निकल सका है।अगर आप तमाम लोगों का सहयोग रहा तो यक़ीनन इन समस्याओं के उचित हल की भरपूर और सार्थक कोशिश की जाएगी।
वार्ड पार्षद प्रत्याशी ने कहा कि ये वक़्त बदलाव का है और अगर आपने क्षेत्र की जनता के लिए मर मिटने वाले परिवार की बहू को अपना बहुमूल्य वोट देकर कामयाब बनाया तो आपको विश्वाश दिलाती हूँ कि सामाजिक न्याय के साथ समग्र विकास की नई धारा आपको देखने को मिलेगी।
नादिया एरम ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि वार्ड का चहुमुंखी विकास हो,शिक्षा का स्तर बेहतर हो,गली नाली बने,स्ट्रीट लाइट से इलाका जगमग हो,विकास का फायदा अंतिम पायदान के व्यक्ति को भ्रष्टाचार से पाक और भयमुक्त माहौल में मिले।अंत में नादिया एरम के नामांकन करके निकलने के बाद समर्थकों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर सैकड़ों की संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

मनीष सिसोदिया को जमानत मिली,सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सिर्फ ‘एंटायर पॉलिटिकल साइंस’ के छात्र को ही महात्मा गांधी के बारे में जानने के लिये फिल्म देखने की ज़रूरत रही होगी

Karnataka Govt: धर्मांतरण विरोधी कानून रद्द ,स्कूली पाठ्य पुस्तकों से आरएसएस संस्थापक के बी हेडगेवार का चैप्टर आउट,विरोध शुरू

वंदे भारत स्लीपर टिकट रद्द करने पर कितना पैसा मिलेगा वापस? जानिए पूरा नियम

Nationalist Bharat Bureau

बिहार को मिले 4 महिला और 1 पुरुष सहित पांच IPS

Nationalist Bharat Bureau

हरनोत में सड़कों पर उतरे युवा,बेरोज़गारी पर सरकार को घेरा

Nationalist Bharat Bureau

कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ कांग्रेस का सांकेतिक धरना

Nationalist Bharat Bureau

भारत माला घोटाला: छत्तीसगढ़ में ईडी की बड़ी कार्रवाई

Nationalist Bharat Bureau

Uniform Civil Code:समान नागरिक संहिता लाने की तैयारी?जनता और मान्यता प्राप्त धार्मिक संगठनों के विचार आमंत्रित

UP Panchayat Election 2026: 644 क्षेत्र पंचायत और 15 जिला पंचायत वार्ड खत्म, 42 जिले प्रभावित

Leave a Comment