Nationalist Bharat
Bihar Election 2025crime

मोकामा में जनसुराज नेता दुलारचंद यादव की हत्या, चुनावी रंजिश में मचा हड़कंप — अनंत सिंह और सूरजभान के बीच बढ़ा तनाव

Mokama me Chunavi Ranjish Mein JanSuraj Neta Dularchand Yadav Ki Hatya

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच मोकामा में गुरुवार को जनसुराज पार्टी के कार्यकर्ता दुलारचंद यादव की हत्या से राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। बताया जा रहा है कि मृतक पीयूष प्रियदर्शी के करीबी समर्थक थे। जनसुराज नेता पीयूष ने आरोप लगाया है कि यह हत्या चुनावी रंजिश का नतीजा है। घटना खुशहालचक और बसावनचक इलाके में हुई बताई जा रही है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

मोकामा विधानसभा सीट इस बार राज्य की सबसे चर्चित सीटों में से एक बन गई है। यहां जेडीयू से बाहुबली अनंत सिंह और राजद से पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मैदान में हैं। दोनों परिवारों का इस क्षेत्र में पुराना वर्चस्व है, जिससे मुकाबला बेहद कांटे का हो गया है। हत्या की इस घटना के बाद इलाके में सियासी हलचल तेज हो गई है।

घटना के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है। पुलिस ने कहा है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। विश्लेषकों के अनुसार, यह घटना चुनाव के अंतिम चरण से ठीक पहले हुई है, जिससे मोकामा का राजनीतिक तापमान और बढ़ गया है।

बिहार में सत्ता की जंग में NDA को बढ़त! ओपिनियन पोल में मोदी फैक्टर हावी

Nationalist Bharat Bureau

पटना में आज पीएम मोदी का रोड शो, आरा-नवादा में भरेंगे हुंकार, ‘सुपर संडे’ पर सजेगा भगवा बिहार

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कैबिनेट के दो नए मंत्रियों ने संभाला कार्यभार, बताया पहली प्राथमिकता क्या होगी

Nationalist Bharat Bureau

पटना में फायरिंग कर 11 लाख रुपये की लूट, रजिस्ट्री कराने जा रहे युवक को निशाना

Nationalist Bharat Bureau

गया में इमरान प्रतापगढ़ी का दावा—‘बिहार में महागठबंधन की सरकार बनेगी, नीतीश कुमार हो रहे हैं रिटायर’

Nationalist Bharat Bureau

एनडीए को मिलने वाला हरेक वोट विकसित लौकहा-विकसित बिहार के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा:ललन सर्राफ

बिहार में बढ़ा वोट प्रतिशत — नीतीश की वापसी या तेजस्वी का आगमन? जानिए जमीनी हकीकत

बिहार के कैमूर में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, आरोपी फरार, इलाके में फैली सनसनी

Nationalist Bharat Bureau

सुपौल में जनता ने खोला मोर्चा, ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के खिलाफ वोट बहिष्कार का ऐलान

NIA ने लाल किला कार बम धमाके में सातवां आरोपी पकड़ा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment