Nationalist Bharat
राजनीति

राम और हनुमान इस बार भाजपा के काम नहीं आयेंगेः श्रवण कुमार

बलिया, 26 अगस्त बिहार में ग्रामीण विकास मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रवण कुमार ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 पर निशाना साधते हुए शनिवार को कहा कि के लोकसभा चुनाव भगवान राम और हनुमान भाजपा के काम नहीं आएंगे और देश से भाजपा साफ हो जाएगी। लोक निर्माण विभाग डाक बंगले पर संवादाताओं से बातचीत में उन्होने कहा ” इस बार भगवान हनुमान व राम भारतीय जनता पार्टी के काम नहीं आएंगे। भाजपा इस बार देश से साफ हो जाएगी। भगवान जानते हैं कि ये नकली लोग हैं बस चुनाव के समय हमारी आराधना करते हैं और जब चुनाव बीत जाता है तो अपना मिशन चलाते हैं। तो अपना मिशन चलाए वालो का इस बार खैर नहीं है।”

उन्होंने कहा कि एनसीपी नेता शरद पवार विपक्षी गठबंधन इण्डिया के साथ काम करेंगे और 2024 के मिशन में अपनी पूरी क्षमता व मेहनत के साथ भाजपा का सफाया करने में सहयोग करेंगे। उन्होने कहा कि लोग चाहते हैं कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार फुलपुर सीट से चुनाव लड़ें पर खुद नितीश कुमार ने इस संदर्भ में कभी अपनी राय जाहिर नहीं की और न ही हमारी पार्टी ने कोई राय जाहिर की है।

आगामी चुनाव में उत्तर प्रदेश में सीटों के बटवारे के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुम्बई में होने वालीं 31 अगस्त और एक सितम्बर की बैठक में नीतियां तय होंगी उसके बाद सीटों के तालमेल व बंटवारा तय होगा और जदयू उत्तर प्रदेश में मजबूती से इण्डिया गठबंधन के तले चुनाव लड़ेगी ।

भूपेश बघेल द्वारा राहुल गांधी को विपक्ष के प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने की इच्छा के सवाल पर उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की एक ही चाहत है कि विपक्षी गठबंधन इण्डिया की सरकार बने इसके लिए भाजपा की विरोधी विचारधारा के दलों को एक साथ लाने का प्रयास नितिश कुमार कर रहे हैं। उनकी प्रधानमंत्री बनने की ओर व्यक्तिगत इच्छा नहीं है।

विपक्ष की सरकार बनने पर लालू प्रसाद यादव के विरुद्ध मुकदमा वापसी के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनके विरुद्ध भी साजिश के तहत मुकदमें हुए हैं उनकी जांच होगी व चाहे पक्ष या विपक्ष लोग हो सबके साथ न्याय होगा।

ओमप्रकाश चैटाला के निधन पर राजद ने संवेदना प्रकट की

Nationalist Bharat Bureau

प्लूरल्स पार्टी के प्रांजल सिंह ने बाढ़ प्रभावित कुर्जी के ग्रामीणों से की मुलाकात, मदद का दिया भरोसा

अमित शाह ने कहा — एसआईआर पर फैलाए गए झूठ का मैं संसद में जवाब दूँगा

Nationalist Bharat Bureau

कॉन्ग्रेस का ट्वीट,PM मोदी को बताया देश बर्बाद करने वाला,भाजपा का पलटवार

Nationalist Bharat Bureau

इदारा शरिया ने “वक़्फ़ बचाओ, संविधान बचाओ” कॉन्फ्रेंस से बनाई दूरी,इमारत शरिया पर धोखे और सौदेबाजी का आरोप

संभावनाओं की तलाश में तेजस्वी यादव

Nationalist Bharat Bureau

उज्जैन एमपी। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी “सुजलाम्” को संबोधित किया।

Nationalist Bharat Bureau

दर्जनों गांवों के हजारों लोगों की ज़िंदगी चचरी पुल पर निर्भर

खाने की जरूरी चीजों पर 5% GST लगाने का फैसला जनविरोधी:आप

तेजस्वी जी ‘‘लिडर ऑफ कमिटमेंट’’ बन चुके हैं:राजद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment