Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

राहुल गांधी का हमला—कहा, चुनाव आयोग पर कब्जा कर वोट चोरी हो रही है

Rahul Gandhi attacking government in Parliament over Election Commission and democracy issues

संसद के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को चुनाव सुधारों पर हुई गहन चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं पर क्रमबद्ध तरीके से कब्जा किया जा रहा है और चुनाव आयोग इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव प्रक्रिया को नियंत्रित कर लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है।

राहुल गांधी ने कहा कि विश्वविद्यालयों, जांच एजेंसियों और अब चुनाव आयोग में भी नियुक्तियां योग्यता के आधार पर नहीं बल्कि विचारधारा आधारित हो रही हैं। उन्होंने दावा किया कि दिसंबर 2023 में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति और दंड प्रक्रिया से जुड़े नियमों में बदलाव कर चुनाव आयोग की स्वतंत्रता कम कर दी गई। राहुल ने कहा कि हरियाणा में वोटर लिस्ट में एक ब्राज़ीलियन महिला की फोटो 22 बार दिखाई दी, जबकि बिहार में एसआईआर प्रक्रिया के बाद 1.22 लाख डुप्लीकेट फोटो मिले।

चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा है और इस पर गंभीर सुधार जरूरी हैं। उन्होंने मांग की कि मशीन-रीडेबल वोटर लिस्ट चुनाव से कम से कम एक महीने पहले सभी दलों को दी जाए और सीसीटीवी फुटेज नष्ट करने से जुड़ा नियम बदला जाए। राहुल ने कहा कि सरकार चुनाव सुधारों से बच रही है, जबकि यह देश के लोकतांत्रिक ढांचे की सुरक्षा के लिए अनिवार्य है।

बेटे तेजस्वी के जन्मदिन पर पिता लालू यादव का भावुक कर देने वाला पत्र

नई दिल्ली में एनआईआईओ संगोष्ठी ‘स्वावलंबन’ में प्रधानमंत्री के संबोधन का मूल पाठ

बिहार एनडीए टूट रहा है,नॉट ऐट ऑल !

Nationalist Bharat Bureau

जनसुराज कोई पार्टी नहीं बल्कि राजीनितिक व्यापारी है: बंशीधर बृजवासी

Nationalist Bharat Bureau

बिहार चुनाव 2025: बदलते समीकरणों के बीच सियासी माहौल गरम, जनता ने तय किया ‘विकास बनाम वादा’ का एजेंडा

कृषि मंत्री मंगल पाण्डेय द्वारा सोनपुर मेला में कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली-NCR में पड़ने वाली है कड़ाके की सर्दी, बारिश का भी अनुमान

RAHUL GANDHI BIHAR VISIT:23 को बिहार पहुंचेंगे राहुल गांधी,कांग्रेस की ऐतिहासिक स्वागत की तैयारी

Bihar Politics:ललन सिंह के बयान से बिहार की राजनीति में उबाल

Nationalist Bharat Bureau

जबरन एसिड पिलाने पर हत्या के प्रयास का केस चलेगा: सुप्रीम कोर्ट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment