Nationalist Bharat
टेक्नोलॉजीब्रेकिंग न्यूज़

15 दिन लेट चलेंगी कई ट्रेनें, वंदे भारत भी प्रभावित

रेल यात्रियों के लिए जरूरी सूचना है। भारतीय रेलवे गया–कोडरमा रेलखंड के पहाड़पुर स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के गर्डर लॉन्चिंग का कार्य करने जा रहा है, जिसका उद्देश्य यात्री सुरक्षा और आधारभूत ढांचे को और मजबूत करना है। इस कार्य के चलते धनबाद–गया–डीडीयू रेल रूट पर दोपहर के बाद ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इसके प्रभाव से 13 फरवरी से अगले 15 दिनों तक वंदे भारत एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से विलंब से चलेंगी।

रेल प्रशासन के अनुसार, निर्माण कार्य के दौरान कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से संचालित किया जाएगा, जबकि कई ट्रेनों के समय में देरी होगी। वाराणसी–आसनसोल मेमू ट्रेन 13, 17 और 18 फरवरी को लगभग 30 मिनट तथा 19 फरवरी को करीब 40 मिनट विलंब से चलेगी। वहीं आनंद विहार–रांची झारखंड एक्सप्रेस 16 फरवरी को 135 मिनट और 19 फरवरी को 120 मिनट की देरी से आनंद विहार से प्रस्थान करेगी।

इसके अलावा कोडरमा–दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस 21 से 25 फरवरी तक कोडरमा स्टेशन से 105 से 120 मिनट की देरी से रवाना होगी। गया–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस 21, 22 और 23 फरवरी को क्रमशः 90, 70 और 90 मिनट विलंब से गया से खुलेगी। रांची एक्सप्रेस 21 फरवरी को आरा से करीब 130 मिनट देर से चलेगी, जबकि पटना–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस 23 फरवरी को 75 मिनट विलंब से पटना जंक्शन से प्रस्थान करेगी। वहीं वैशाली–कोडरमा–वैशाली मेमू ट्रेन 22 फरवरी को वैशाली से गया तक ही संचालित होगी। रेल प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेनों की अद्यतन स्थिति जांचने की अपील की है।

 

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस पर शहीद पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, परिवारों को हरसंभव मदद का भरोसा

एनसीबी से क्लीन चिट मिलने के बाद आर्यन ने कोर्ट का खटखटाया दरवाजा

तोशाखाना मामले में इमरान को बड़ी राहत, आईएचसी ने सजा पर लगाई रोक, रिहाई के आदेश

Nationalist Bharat Bureau

मनरेगा का नाम बदलने पर बवाल, प्रदूषण पर भी कांग्रेस का सरकार को घेराव

Nationalist Bharat Bureau

Bihar Cabinet Meeting:कैबिनेट की बैठक में 25 एजेंडों पर लगी मुहर, मोइनुलहक स्टेडियम का होगा पुनर्निर्माण

‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा बदलकर ‘टिकट चोर,पद छोड़’ हो गया,बिहार कांग्रेस में घमासान

कोई भी शब्द बैन नहीं हुआ है,असंसदीय शब्दों पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने दी सफाई

जयप्रभा मेदांता हाॅस्पिटल ने अंडाशय कैंसर से पीड़ित महिला को ठीक होने की उम्मीदें जगाईं

Nationalist Bharat Bureau

झारखंड और महाराष्ट्र दोनों राज्यों में बीजेपी की हार होगी,लालू यादव का बड़ा दावा

Nationalist Bharat Bureau

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment