Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

नेशनल हेराल्ड केस में गांधी परिवार को राहत, ED चार्जशीट पर कोर्ट का संज्ञान से इनकार

National Herald case Rahul Gandhi Sonia Gandhi ED chargesheet court relief

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सोनिया गांधी को मंगलवार को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली की एक अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग केस से जुड़े प्रवर्तन निदेशालय (ED) की चार्जशीट पर फिलहाल संज्ञान लेने से इनकार कर दिया है। हालांकि, कोर्ट ने ईडी को मामले में आगे जांच जारी रखने की अनुमति दे दी है। अदालत का कहना है कि मौजूदा चरण में केस पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता।

कोर्ट ने स्पष्ट किया कि ईडी का यह मामला बीजेपी नेता सुब्रमण्यम स्वामी द्वारा दायर एक निजी शिकायत और मजिस्ट्रेट के समन आदेशों पर आधारित है, न कि किसी प्राथमिकी (FIR) पर। इसी आधार पर अदालत ने कहा कि इस स्तर पर चार्जशीट पर संज्ञान संभव नहीं है। साथ ही कोर्ट ने यह भी कहा कि ईडी को तथ्यों और साक्ष्यों की जांच की पूरी स्वतंत्रता है।

वहीं, दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) द्वारा दर्ज की गई नई एफआईआर में अदालत ने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और अन्य आरोपियों को एफआईआर की कॉपी देने से भी इनकार कर दिया। कोर्ट के मुताबिक, आरोपी फिलहाल एफआईआर की प्रतिलिपि पाने के हकदार नहीं हैं। इससे पहले इस मामले में यंग इंडियन, एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL), सैम पित्रोदा, सुमन दुबे सहित कई नाम ईडी की चार्जशीट में शामिल किए जा चुके हैं।

Gurmeet Ram Rahim: डेरा प्रमुख राम रहीम को मिली पैरोल, 1 माह जेल से रहेगा बाहर

Bihar:अब जहानाबाद में गायब हुए तीन पुल

 बिहार में शराबबंदी फेल:संतोष मांझी

Nationalist Bharat Bureau

RSS शताब्दी पर मोहन भागवत का बड़ा बयान ‘संघ बदल नहीं रहा, विकसित हो रहा है’

Nationalist Bharat Bureau

डॉ अशोक गगन कॉलेज में कांग्रेस पार्टी द्धारा आयोजित “शिक्षा न्याय संवाद” में युवाओं की भीड़ उमड़ पड़ी

3 जनवरी: भारत की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्मदिन

Nationalist Bharat Bureau

Jama Masjid: जामा मस्जिद में अकेली लड़की या लड़कियों के आने पर पाबंदी

Nationalist Bharat Bureau

पूर्व सांसद आनंद मोहन 15 दिन की पैरोल पर जेल से बाहर

ममता बनर्जी INDIA गठबंधन का नेतृत्व करने को तैयार!

GPSSB Recruitment 2022: गुजरात में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर निकली बंपर वैकेंसी,जानें पूरा प्रोसेस

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment