Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

डॉग बाबू का निवास प्रमाण जारी करनेवाला गिरफ्तार

Patna – डॉग बाबू के नाम निवास प्रमाण पत्र जारी करने के मामले में पटना डीएम त्यागराजन एसएम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दोषी कार्यपालक सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेजवा दिया है। बताया गया कि कार्यपालक सहायक ने जानबूझकर सर्टिफिकेट जारी किया था। इससे पहले अंचल मसौढ़ी में ‘‘डॉग बाबू’’ के नाम से निवास प्रमाण-पत्र जारी किए जाने से संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 29.07.2025 को जिलाधिकारी, पटना द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक, पटना पूर्वी के साथ प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, मसौढ़ी जाकर इस मामले की विस्तृत जाँच की गई। जाँच के समय अनुमंडल पदाधिकारी, मसौढ़ी; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मसौढ़ी; एनआईसी की टीम एवं आरटीपीएस के नोडल पदाधिकारी भी उपस्थित थे। आरटीपीएस काउंटर पर उपयोग किए जा रहे कम्प्यूटर सिस्टम की तकनीकी जाँच करायी गई। एनआईसी के माध्यम से भी उक्त आवेदन अपलोडिंग के संबंध में जाँच की गई। जाँच के क्रम में सभी कर्मियों से भी पूछताछ की गई।
जाँच में यह ज्ञात हुआ कि अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक द्वारा उक्त आवेदन स्वयं कुत्ता का फोटो लगाकर अपलोड किया गया था। यह कार्य दिनांक 15 जुलाई, 2025 को 09.41 बजे पूर्वाह्न किया गया था। यह कर्मी मसौढ़ी अंचल में कार्यपालक सहायक के तौर पर कार्यरत हैं जो निवास प्रमाण-पत्र बनाने से संबंधित कार्य करते हैं। इनका नाम श्री मींटु कुमार निराला, पिता श्री मिथिलेश प्रसाद यादव है जो घोषी, जहानाबाद के रहने वाले हैं।
आवेदन स्वीकृति के पश्चात निवास प्रमाण-पत्र का यह डॉक्युमेंट कार्यपालक सहायक श्री मींटु कुमार निराला ने ही सबसे पहले एक्सेस किया। जिलाधिकारी ने कहा कि इन्हें तुरत जेल भेज दिया गया है तथा इनके विरूद्ध अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है। ऐसा करने के पीछे इनकी मंशा क्या थी तथा इस प्रकरण से जुड़े अन्य लोग कौन हैं इसकी भी महत्वपूर्ण जाँच की जा रही है।

मई,जून और जुलाई बिहार की राजनीति और नित्यानंद राय दोनों के लिए महत्वपूर्ण

Nationalist Bharat Bureau

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश का हो रहा चहॅुमुखी विकास और देश की सीमायें हैं सुरक्षित:-अमित शाह

बिहार के सरकारी स्कूलों में कंप्यूटर और स्मार्ट क्लास अनिवार्य

Nationalist Bharat Bureau

13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस “नथिंग लाइक वोटिंग, आई वोट फार शोर” के नारे के तहत मनाया जाएगा।

cradmin

नितिन नवीन बने BJP के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, आदेश तत्काल लागू

Nationalist Bharat Bureau

जम्मू-कश्मीर को फिर से राज्य बना दिया जाएगा, 31 अगस्त को विस्तृत बयान देगी केंद्र सरकार

Nationalist Bharat Bureau

TRE-4 अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज,सरकार पर भड़के आप प्रवक्ता प्रांजल सिंह,कहा:जनता की नहीं, पुलिसिया दमन की सरकार

Nationalist Bharat Bureau

मंदिर में देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने पर बवाल, भीड़ ने सड़क किया जाम,पुलिस ने एक को दबोचा

भवानीपुर में 45 हजार वोटरों के नाम कटे, तृणमूल करेगी घर-घर जांच

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश सरकार में वक्फ संपत्ति सुरक्षित हैः इरशाद अली आज़ाद

Leave a Comment