Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

गल थेथरही कर रहे हैं नीतीश कुमार:जायसवाल

पटना: बिहार में जारी स्थानीय निकाय चुनाव के हाई कोर्ट द्वारा स्थगित किए जाने पर सियासत तेज हो गई है। इस सिलसिले में बिहार भाजपा के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को निशाना बनाते हुए उन्हें मध्य प्रदेश से शिक्षा लेने की सलाह तकली डाली है। संजय जायसवाल ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के द्वारा पटना के गांधी मैदान में रावण दहन की तस्वीर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा और कहा कि हमारे इलाके में एक शब्द चलता है -गल थेथरही करना ।नितीश कुमार जी इसके सबसे बड़े उदाहरण हैं।पिछले साल से ही नगर विकास विभाग और एडवोकेट जनरल के कहने के बावजूद उन्होंने कोई चिंता नहीं की। निकाय चुनाव का सबसे आसान तरीका मध्य प्रदेश की तरह विधानसभा में एक संकल्प लाकर ,आरक्षण के अधिकार का कागज बनाकर चुनाव कराना था।

 

 

संजय जायसवाल ने आगे लिखा कि जब मानसिकता चुनाव कराने के बजाए नगर निकाय मे आने वाले धन को लूटने की हो, तब चुनाव जितना देर हो सके, उसी में तो फायदा है। हाई कोर्ट द्वारा सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आलोक में दिए गए निर्णय के खिलाफ नितीश कुमार जी सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। भाई वाह!अर्थात अपनी गलती न मानते हुए अभी भी आरक्षण सुप्रीम कोर्ट के नियमानुकूल लागू करने के बजाए मानसिकता केवल लटकाने, अटकाने और भटकाने की है।कल गांधी मैदान मे मुख्य अतिथि के आते ही सत्तर फुट का रावण भी धाराशाही हो गया क्योंकि उसने देखा कि उससे भी ज्यादा अभिमानी व्यक्ति सामने खड़ा है।

राज कुंद्रा के खिलाफ नई चार्जशीट:होटलों में अश्लील फिल्में शूट करने का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

पीलीभीत:पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, 6 लोगों की मौत

UP: बाहुबली अतीक अहमद का गुर्गा हमज़ा अंसारी गिरफ्तार, अपहरण और मारपीट का आरोप

प्रिया राज के नेतृत्व में सैकेंड नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

13,585 करोड़ की लागत से 15 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास 7 जून को

फिर गठबंधन में निकाय चुनाव लड़ेगी BJP-JJP, 6 उम्मीदवारों के नाम वापस लेगी जजपा

‘अग्निपथ’ को लेकर हरियाणा में बवाल, पुलिस पर किया पथराव, 3 गाड़ियां भी फूंकी

BPSC Teacher Recruitment 2023: शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को सौंपी 90,804 माध्यमिक शिक्षकों की नियुक्ति की अधियाचना,इसी माह आयोग से प्रकाशित होगा नियुक्ति का विज्ञापन

एक करोना जिसने दर्जनों मिथक धराशायी कर दिए

बेटी का था ड्राइवर से प्रेम प्रसंग, पूर्व सरपंच पिता ने दोनों को मौत के घाट उतारा

Leave a Comment