Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़

यूपी टीईटी परीक्षा रद्द, मई में हो सकता है नया आयोजन

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 28 और 29 जनवरी को प्रस्तावित शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) को रद्द कर दिया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि टीईटी के साथ-साथ प्रवक्ता (PGT) और प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (TGT) भर्ती परीक्षाओं का नया कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। आयोग की मंगलवार को हुई बैठक में परीक्षा नियंत्रक को सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करने के निर्देश दिए गए।

नए अध्यक्ष प्रशांत कुमार की अध्यक्षता में हुई पहली बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आयोग की सभी भर्ती परीक्षाओं के लिए वार्षिक परीक्षा कैलेंडर तैयार किया जाएगा, ताकि आगे किसी तरह का भ्रम या देरी न हो। आयोग सूत्रों के अनुसार, टीईटी के लिए अभी तक विज्ञापन और आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी थी, इसलिए जनवरी में परीक्षा कराना संभव नहीं था। अब मई के मध्य में टीईटी आयोजित किए जाने की संभावना जताई जा रही है, जिसमें 17 और 18 मई की तारीखों पर विचार चल रहा है।

बैठक में यह भी तय किया गया कि PGT, TGT और TET परीक्षाओं के लिए परीक्षा एजेंसी का चयन शीतावकाश के बाद किया जाएगा। इसके साथ ही पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए आयोग में आंतरिक विजिलेंस सिस्टम लागू करने और सतर्कता अधिकारी की नियुक्ति का फैसला लिया गया है। आयोग ने भरोसा दिलाया है कि भविष्य में परीक्षाएं तय समय पर, पूरी शुचिता और पारदर्शिता के साथ कराई जाएंगी।

कैबिनेट का बड़ा फैसला: वोडा-आइडिया के AGR बकाये पर ब्रेक

Nationalist Bharat Bureau

आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा — राजनीतिक हलचल और कानूनी लड़ाई जारी

Nationalist Bharat Bureau

श्रीलंका में इमरजेंसी का एलान

बेऊर जेल भेजे गए निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीएमसीएच में होगा इलाज

Nationalist Bharat Bureau

कांग्रेस और भाजपा उम्मीदवार आज भरेंगे नॉमिनेशन, राज्यसभा चुनाव नामांकन का अंतिम दिन,10 जून को होगा मतदान

सीटेट बीटेट पास शिक्षक अभ्यर्थियों का विधानसभा घेराव 13 दिसम्बर को

Nationalist Bharat Bureau

जान पर भारी पड़ रही डाक्टरों की हड़ताल

नए साल पर भारत में घूमने के लिए बेहतरीन जगहें

Nationalist Bharat Bureau

इंदौर में जहरीला पानी बना मौत का कारण, उजड़ते परिवार

बिहार में और सख़्त हुआ लॉकडाउन,गाड़ियों के परिचालन का नया नियम लागू

Leave a Comment