Nationalist Bharat
crimeUttar Pradeshब्रेकिंग न्यूज़

कानपुर में पति की बेरहमी से हत्या, पत्नी ने किए 26 वार

उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। बिठूर थाना क्षेत्र के टिकरा गांव में बुधवार देर रात घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। शराब के नशे में हुए झगड़े के दौरान पत्नी वीरांगना ने अपने पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ 26 वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल रविशंकर को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम भी मंजर देखकर हैरान रह गई। घर के आंगन और कमरों में जगह-जगह खून फैला हुआ था। जांच के दौरान खून से सना सिलबट्टा, टूटा हुआ बेलन और सीढ़ियों पर पड़े रक्तरंजित कपड़े बरामद किए गए हैं, हालांकि हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी मौके से नहीं मिली। बताया गया कि वारदात के समय दंपती का चार साल का बेटा भी घर में मौजूद था, जो अपने पिता को लहूलुहान देखकर डर के मारे कमरे में छिप गया।

पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी दोनों शराब के आदी थे और अक्सर उनके बीच झगड़ा होता था। घटना की रात भी दोनों शराब पीने के बाद आपस में भिड़ गए थे। हत्या के बाद पत्नी ने मामले को एक्सीडेंट बताने की कोशिश की, लेकिन परिजनों को शक होने पर पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर 26 गहरे घाव पाए गए हैं। छोटे भाई की तहरीर पर पत्नी वीरांगना के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

 

Bihar Land Survey:जमीन सर्वे का काम अगस्त 2025 तक पूरा कर लिया जाएगा

ब्रिटेन के विदेश सचिव मंगलवार को चीन का करेंगे दौरा

अखलाक मॉब लिंचिंग केस में बड़ी राहत, वापसी याचिका खारिज

Nationalist Bharat Bureau

121 आईटीआई कर्मियों का मार्च 22 से बकाये वेतन का भुगतान तत्काल करने की मांग

सूखे नशे में बढ़ोतरी पर सरकार का कबूलनामा, ड्रग्स के खिलाफ चलेगा अभियान

Nationalist Bharat Bureau

टि्वटर कैंपेन के जरिए सहायक उर्दू अनुवादक के अभ्यर्थियों ने ज़ाहिर किया अपना दर्द

तेजस्वी यादव ने द्रौपदी मुर्मू को बताया ‘मूर्ति’, बीजेपी का पलटवार, कहा: ये आदिवासी विरोधी

राज्य के करीब 4600 स्कूलों में तय सीटें नहीं भरने पर कार्रवाई होगी-शिक्षा विभाग

RAHUL GANDHI:राहुल गांधी ने किसानों के साथ धान की रोपाई की

पटना जंक्शन गोलंबर से पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा गायब!काँग्रेस ने लगाया साज़िश का आरोप

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment