Nationalist Bharat
शिक्षा

कोटा : एक और छात्र ने की आत्महत्या, इस साल अब तक 15 छात्रों ने दी जान

जवाहर नगर थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) डीएसपी अमर सिंह ने कहा कि छात्रावास में उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, हालांकि इसकी जांच की जानी बाकी है.

राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) में 16 वर्षीय छात्र ने अपने छात्रवास के कमरे में पंखे से लटक कर जान दे दी. इस घटना के साथ ही इस साल कोटा में छात्रों द्वारा आत्महत्या के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 15 हो गई. यह जानकारी पुलिस ने दी. पुलिस ने मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी अनिकेत कुमार (16) के रूप में की है. उन्होंने बताया कि यह घटना शहर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में हुई. घटना का पता शुक्रवार शाम को चला. पुलिस ने बताया कि कुमार ने 12वीं पास की थी और वह पिछले तीन साल से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-अंडर ग्रेजुएट (नीट-यूजी) पास करने की तैयारी कर रहा था.
जवाहर नगर थाना क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी (सीओ) डीएसपी अमर सिंह ने कहा कि छात्रावास में उसके कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद किया गया है, हालांकि इसकी जांच की जानी बाकी है. उन्होंने कहा कि कुमार का रिकॉर्ड कोचिंग संस्थान और छात्रावास से एकत्र किया जा रहा है. उसके शव को उनके परिवार के सदस्यों के आने के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा.
परीक्षा की तैयारी कर रहे कुमार के दोस्त अजय यादव ने कहा कि वे दोनों रोजाना लगभग एक घंटे तक एक-दूसरे से बात करते थे.
उसने कहा, “हमने कल रात 12 बजे फोन पर बात की. उसकी मां भी कॉन्फ्रेंस कॉल पर थीं और सब कुछ सामान्य था.”
यादव ने कहा, “अनिकेत नियमित रूप से कोचिंग क्लास लेता था, हालांकि, वह शुक्रवार को क्लास में शामिल नहीं हुआ. वह कॉल का जवाब भी नहीं दे रहा था.”

ये बेटे का घर है हमारा नहीं

BPSC 70TH Exam:परीक्षा के तीन घंटे पहले तय होगा कि किस सेट से परीक्षा लिया जाएगा

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक आयोग ने शिक्षा विभाग से की 2026 अवकाश तालिका में संशोधन की मांग, ईद व बकरीद पर तीन-तीन दिन छुट्टी की अपील

Nationalist Bharat Bureau

Bihar STET Result : STET 2024 का रिजल्ट जारी, 2 लाख 97 हजार 747 हुए सफल

Nationalist Bharat Bureau

JOBS: बिहार में नौकरियों का खुला पिटारा, 2 लाख पदों पर बहाली जल्द

Nationalist Bharat Bureau

यूपी बोर्ड का 10वीं एवं 12वीं परीक्षा रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में दौड़ी खुशी की लहर

Nationalist Bharat Bureau

बेटियां सिर्फ खाना पकाने व चौका चूल्हा तक सीमित नहीं,लिख रही है कामयाबी की दास्तान

Nationalist Bharat Bureau

खुश रहना आपके हाथ में है

Nationalist Bharat Bureau

बिहार के साहित्य, संस्कृति और समाज पर सूफी-भक्ति आंदोलन के प्रभाव पर खुदाबख्श लाइब्रेरी में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment