Nationalist Bharat
शिक्षा

मां आंगनबाड़ी सेविका, बेटा बना DSP

मां आंगनबाड़ी सेविका, बेटा बना DSP

BPSC 69th Topper’s Story :बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 69वीं संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 26 नवंबर को घोषित हुआ, जिसमें सीतामढ़ी जिले के उज्जवल कुमार उपकार ने टॉप किया। वह जिले के रायपुर गांव के निवासी हैं। उज्जवल कुमार की सफलता एक सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार के युवक की प्रेरणादायक कहानी है। उनके पिता सुबोध कुमार गांव में बच्चों को कोचिंग पढ़ाते हैं, जबकि उनकी मां आंगनबाड़ी सेविका हैं।

डीएसपी के पद पर चयनित हुए उज्जवल कुमार ने कहा, “मैंने चयनित होने की उम्मीद तो रखी थी, लेकिन पहले नंबर पर आने की उम्मीद नहीं थी।” वर्तमान में वह प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।

बीपीएससी टॉपर बनने के बाद उज्जवल कुमार ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “जब मैं 10वीं में पढ़ाई कर रहा था, तो कुछ रिश्तेदार अक्सर कहते थे कि यह लड़का पढ़ाई में अच्छा नहीं है। जबकि मैं पढ़ाई में कमजोर नहीं था।” उन्होंने यह भी बताया कि इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब उन्होंने नौकरी छोड़ दी, तो रिश्तेदारों ने उनके माता-पिता को बहुत कुछ कहा। हालांकि, उनके माता-पिता और भाई-बहनों ने उन पर हमेशा विश्वास बनाए रखा।

उज्जवल कुमार ने हिंदी मीडियम से पढ़ाई की है और बीपीएससी में टॉप कर दिखाया है। उन्होंने कहा, “पिछले 10 साल में हिंदी मीडियम से किसी ने भी बीपीएससी टॉप नहीं किया था, और मैंने यह कर दिखाया है।”

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

पीवी सिंधु 22 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी,PM मोदी, तेंदुलकर सहित कई हस्तियों को निमंत्रण

Nationalist Bharat Bureau

परमहंस जनता पुस्तकालय दहिया में नर्सरी टीचर्स ट्रेनिंग में नामांकन शुरू

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली और पटना सरकार मिलकर मजदूरी महाघोटाला कर रही है:राजीव डिमरी

Nationalist Bharat Bureau

10% भूखंड की मांग पर आंदोलनरत किसानों का दिल्ली कूच, परी चौक से 60 से अधिक गिरफ्तार

UAE: यूएई का बड़ा फैसला, भारतीय गेहूं के निर्यात पर लगाई 4 महीने की रोक

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

बिहार सरस मेला 12 दिसंबर से,तैयारियां अंतिम चरण में,अभिलाषा शर्मा ने लिया तैयारियों का जायज़ा

Nationalist Bharat Bureau

बीपीएससी पीटी एग्जाम हंगामा मामले में गुरु रहमान को पटना पुलिस ने किया तलब

Nationalist Bharat Bureau

स्मार्ट फोन से नाराजगी तो वाजिब है…

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment