Nationalist Bharat
नौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

वित्त रहित शिक्षकों के लिए समिति गठित, संस्कृत विद्यालयों और मदरसों का होगा कायाकल्प

बिहार सरकार ने वित्त रहित शिक्षकों और वित्त अनुदानित व वित्त रहित संस्थानों को बड़ी खुशखबरी दी है। राज्य के विभिन्न शिक्षा संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मियों के वेतन भुगतान से संबंधित मामलों की निगरानी और समाधान के लिए उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है। इसमें बिहार में वित्त रहित शिक्षकों को वेतनमान का लाभ देने से जुड़ा फैसला सबसे महत्वपूर्ण होगा। शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह समिति मुख्य सचिव, बिहार की अध्यक्षता में बनाई गई है। इसमें विकास आयुक्त, शिक्षा विभाग, वित्त विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, माध्यमिक शिक्षा और प्राथमिक शिक्षा निदेशक सदस्य होंगे।
समिति हर महीने बैठक करेगी और शिक्षण संस्थानों में सहायक अनुदान, वेतन/मानदेय का समय पर निर्धारण एवं भुगतान, संबंधित विसंगतियों का निराकरण और अन्य प्रशासनिक मुद्दों की समीक्षा करेगी। इतना ही नहीं संस्कृत विद्यालयों और मदरसों को भी इससे बड़ा लाभ होगा। शिक्षा विभाग के सचिव ने आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि यह समिति समय-समय पर समीक्षा और अनुशंसा करेगी, ताकि शिक्षकों एवं कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान सुनिश्चित किया जा सके।

अदियाला जेल में इमरान से मिलीं बहन उजमा, बोलीं– सेहत ठीक पर मानसिक रूप से परेशान

Nationalist Bharat Bureau

Bihar By Election Result: ढह गया RJD का ‘बेलागंज किला

Nationalist Bharat Bureau

एक्सेल एंटरटेनमेंट में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया

Nationalist Bharat Bureau

मशहूर हरियाणवी सिंगर MD ने थामा जेजेपी का दामन, दिग्विजय बोले- पार्टी में पूरा मिलेगा मान-सम्मान

धन्यवाद तिरुवनंतपुरम’, PM मोदी ने NDA जीत को बताया ऐतिहासिक मोड़

Nationalist Bharat Bureau

दिल्ली में 2022 में डेंगू के 4,469 मामले दर्ज किए गए; 9 की मौत: एमसीडी

cradmin

नीट पेपर लीक मामले में पटना AIIMS के तीन डॉक्टर हिरासत में

15 साल का रिकॉर्ड टूटा, 4.2°C पर सिमटी सर्दी, कोहरे और शीतलहर का यलो अलर्ट

लखीमपुर खीरी मामले पर यूथ काँग्रेस ने जलाया प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी का पुतला

10 से 12 मई को मनाया जाएगा सीतामढ़ी महोत्सव

Leave a Comment