Nationalist Bharat
शिक्षा

ए एन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान के 19 शोध छात्रों को मिली पीएचडी उपाधि

पटना:आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय (एकेयू), पटना के नौवें दीक्षांत समारोह में सोमवार को ए एन सिन्हा सामाजिक अध्ययन संस्थान, पटना के 19 शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। सम्राट अशोक कन्वेंशन सेंटर (बापू सभागार) में आयोजित इस भव्य समारोह में मुख्य अतिथि एवं कुलाधिपति महामहिम राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान ने शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की।कार्यक्रम में एकेयू के कुलपति प्रो. शरद कुमार यादव, कुलसचिव डॉ. निरंजन प्रसाद यादव उपस्थित रहे। संस्थान की ओर से प्रभारी कुलसचिव डॉ. हबीबुल्लाह अंसारी तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. अवधेश कुमार ने समारोह में हिस्सा लिया।दीक्षांत के बाद नव-डॉक्टरेट शोधार्थी अपने अल्मा मेटर ए एन सिन्हा संस्थान पहुंचे और अपने शोध निर्देशकों एवं शिक्षकों से मुलाकात की तथा आशीर्वाद लिया। संस्थान के निदेशक प्रो. डी एम दीवाकर सहित सभी शिक्षकों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

लंबे अंतराल के बाद एक साथ इतनी बड़ी संख्या में संस्थान के शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि मिली है। इनमें से अधिकांश शोधार्थी विभिन्न महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में सहायक प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं तथा कुछ शोध एवं विकास क्षेत्र में भी योगदान दे रहे हैं।विभागवार प्राप्त उपाधि धारकों की संख्या के अनुसार समाजशास्त्र एवं सामाजिक नृविज्ञान में 8 ,अर्थशास्त्र एवं कृषि अर्थशास्त्र में 7 ,सामाजिक मनोविज्ञान में 3, सामाजिक भूगोल में 1 छात्र शामिल हैं .

उपाधि प्राप्त शोधार्थियों में डॉ. चंद्रबली कुमार ,डॉ. शकील हैदर,डॉ. चंदन आशीष,डॉ. शशि प्रभा,डॉ. स्मृतिका एस मून,डॉ. आयुषी ए वर्मा,डॉ. प्रशांत कुमार,डॉ. राजेंद्र कुमार मल्लिक,डॉ. अवय कुमार परिडा,डॉ. जया कुमारी,डॉ. रीती ,डॉ. दीपाली,डॉ. रीना सिंह ,डॉ. मनीष,डॉ. सवेरा शर्मा,डॉ. खुर्शीदा उरूज,डॉ. प्रियंका ,डॉ. ऐश्वर्या राज और डॉ. जितेंद्र कुमार शामिल हैं .संस्थान परिवार ने सभी नव-डॉक्टरेट शोधार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मार्च तक स्कूलों में दूर की जाएगी संसाधनों की कमी:डा. एस. सिद्धार्थ

CPCB ने Accounts Assistant, Sr. Lab Assistant ओर अन्य 163 पदों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, जानें पूरी डिटेल।

Nationalist Bharat Bureau

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में बंपर बहाली

Nationalist Bharat Bureau

11वा प्रतिभा सम्मान समारोह पटना के रविंद्र भवन में 26 अगस्त को आयोजित होगा

DIET और अन्य संस्थानों में चल रहे प्रशिक्षण को तत्काल स्थगित किया जाए:कमर मिस्बाही

Nationalist Bharat Bureau

जहाँ आप पहुँचे छ्लांगे लगाकर,वहाँ मैं भी आया मगर धीरे-धीरे

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

रूस की कलमीक स्टेट यूनिवर्सिटी और नालंदा विश्वविद्यालय के बीच हुआ ऐतिहासिक समझौता, शिक्षा और संस्कृति के क्षेत्र में सहयोग को मिलेगा नया आयाम

Nationalist Bharat Bureau

अंजुमन तरक़्क़ी उर्दू और रोज़माइन एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से तालीमी बेदारी कॉन्फ्रेंस का आयोजन

‘कॉफी पीने के शौकीन थे डॉ. मनमोहन सिंह’

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment