Nationalist Bharat
शिक्षा

महिला अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी:प्रारंभिक विद्यालयों में अधिक संख्या में होगी महिला शिक्षकों की नियुक्ति

पटना : राज्य में तीसरे चरण के तहत 1.60 लाख पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति की तैयारी चल रही है। प्रारंभिक विद्यालयों में पुरुषों की तुलना में अधिक संख्या में महिलाओं की नियुक्ति होगी। महिलाओं की नियुक्ति बैकलाग पदों पर होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग द्वारा सभी जिलों में रोस्टर संशोधन कराया जा रहा है। पहली से पांचवीं एवं छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रविधान है।

 

 

प्राथमिक शिक्षा निदेशक मिथिलेश मिश्र ने बताया कि राज्य में तीसरे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया दिसंबर से पहले आरंभ होगी। बैकलाग पहली से पांचवीं कक्षा में सर्वाधिक है। राज्य में पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति में महिलाओं को सीधे 50 प्रतिशत आरक्षण है।

 

 

पहले चरण में पहली से पांचवीं एवं दूसरे चरण में छठी से आठवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। तीसरे चरण में पहली से आठवीं कक्षा के शिक्षकों की नियुक्ति को प्राथमिकता देते हुए बैकलाग संशोधन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। इस संशोधन के तहत महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण के अनुरूप नियमानुसार बैकलाग की गणना करते हुए रोस्टर क्लियरेंस के निर्देश सभी जिला शिक्षा पदाधिकारियों को दिया गया है। उसके आधार पर हार्ड कापी एवं साफ्ट कापी में रिपोर्ट देने को कहा गया है। बता दें कि आरक्षित 50 प्रतिशत पदों के अलावा यदि 10 प्रतिशत महिलाएं भी मेरिट में आईं और 10 प्रतिशत पद भी बैकलाग में मिले तो तीसरे चरण में पहली से पांचवीं और छठी से आठवीं कक्षा में शिक्षकों के पदों पर होने क वाली नियुक्ति में 70 प्रतिशत महिलाएं होंगी।

CTET Result 2023 Declared: सीबीएसई सीटेट रिजल्ट हुआ जारी, 6 लाख से अधिक पास

Nationalist Bharat Bureau

NEET 2022 Admit Card: ऐसे करें डाउनलोड, जानिए प्रक्रिया शुरू से

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

बिहार में फिल्म बनाने पर मिलेगा चार करोड़ तक का अनुदान,फिल्म प्रोत्साहन नीति पर सरकार की मुहर

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (NIPER) ने जारी किया रिजल्ट, ऐसे देखें लाइव

Nationalist Bharat Bureau

‘आजाद’ हुआ सीरिया

Nationalist Bharat Bureau

DARBHANGA:विवाह पंचमी पर निकाली गई झांकी पर पत्थरबाजी की घटना

तिरहुत स्नातक उपचुनाव :निर्दलीय उम्मीदवार वंशीधर बृजवासी की जीत, राजनीतिक पंडितों को चौंकाया

Nationalist Bharat Bureau

फरीदाबाद: हरियाणा के सभी विश्वविद्यालयों में लागू होगा श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय का आरपीएल प्रोग्राम

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment