Nationalist Bharat
JOBटेक्नोलॉजीनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बिहार में खुलेंगे 8000 कौशल विकास केंद्र, 20 लाख युवाओं को प्रशिक्षण के साथ इंटर्नशिप

Bihar Kaushal Vikas Kendra

पटना:बिहार में आठ हजार कौशल विकास केंद्र (Bihar Kaushal Vikas Kendra) खोले जाएंगे। इस योजना के तहत श्रम संसाधन विभाग ने एक प्रस्ताव तैयार किया है, जिसे मंत्रिमंडल (Bihar Cabinet) से स्वीकृति के लिए भेजने की तैयारी चल रही है। इन केंद्रों को विभाग के अधीन संचालित किया जाएगा, जहां युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा, साथ ही इंटर्नशिप का भी प्रावधान होगा। इसके लिए श्रम संसाधन विभाग और बिहार कौशल विकास मिशन तथा सेक्टर स्किल काउंसिल के बीच एक समझौता भी किया गया है। इस योजना के तहत राज्य के 20 लाख युवाओं को बाजार आधारित कौशल प्रशिक्षण मिलेगा।

Kaushal Vikas Kendra: सूत्रों के अनुसार, राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में कौशल विकास केंद्रों का संचालन अनिवार्य किया जाएगा। फिलहाल राज्य में 2654 प्रखंड हैं, जहां अभी तक कौशल विकास केंद्र नहीं खोले गए हैं। इन प्रखंडों में दिसंबर तक केंद्र खोले जाएंगे, ताकि युवाओं को अन्य प्रखंडों में जाकर प्रशिक्षण लेने की परेशानी से छुटकारा मिल सके।अब तक राज्य में 31 लाख युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण में शामिल किया जा चुका है, जिनमें से 22.50 लाख प्रशिक्षित युवाओं का प्रमाणपत्र भी जारी किया जा चुका है। इस कार्यक्रम में लगभग 45 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी रही है।

Kaushal Vikas Kendra: इसके अलावा, राज्य के सभी 38 इंजीनियरिंग कॉलेजों और 46 पॉलिटेक्निक संस्थानों में विद्यार्थियों को इंटर्नशिप देने के लिए टेक्निकल सपोर्ट ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया है। यह ग्रुप तकनीकी संस्थानों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, शोध कार्य और नवाचार को बढ़ावा देगा। विज्ञान, प्रावैधिकी और तकनीकी शिक्षा मंत्री सुमित कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर फैसला लिया गया। प्रत्येक तकनीकी संस्थान को जल्द ही पांच लाख रुपये की राशि जारी की जाएगी।

Kaushal Vikas Kendra: विभागीय समीक्षा बैठक में क्या पता चला?
बिहार कौशल विकास मिशन द्वारा सोलह सहयोगी विभागों एवं 2714 प्रशिक्षण केंद्रों पर युवाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसकी निगरानी मुख्यालय स्तर पर कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम सकिया जा रहा है।
कुल 240 घंटे का प्रशिक्षण होता है जिसमें भाषा एवं संवाद कौशल का प्रशिक्षण 80 घंटे तय है।
बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान के लिए 120 घंटे और व्यवहार कौशल का प्रशिक्षण के लिए 40 घंटे तय है।
22.50 लाख प्रशिक्षित युवाओं का प्रमाणीकरण

माले-एआइपीएफ-इंसाफ मंच की जांच टीम 19 जुलाई को करेगी फुलवारीशरीफ का दौरा

आंध्र प्रदेश बस हादसे में 9 की मौत, राष्ट्रपति–PM–CM का शोक

Nationalist Bharat Bureau

जातिगत जनगणना नहीं तो कोई जनगणना नहीं:तेजस्वी यादव

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर चेकिंग के नाम पर उतरवा दी महिला की शर्ट, गंभीर आरोप

तेजस्वी यादव की घोषणाओं पर सम्राट चौधरी का तंज — “ये गप्प मारने वाले लोग हैं”

लक्ष्मी नगर के स्कूल में बम की धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश में हिंदू अत्याचार के खिलाफ नवादा में प्रदर्शन, यूनुस और शाहरुख खान का पुतला फूंका

Nationalist Bharat Bureau

सांसदों के निलंबन पर मोदी सरकार पर बरसीं प्रियंका गांधी

मुफ्ती सनाऊल होदा क़ासमी या मास्टर मुजाहिद आलम बनाए जा सकते हैं बिहार हज कमेटी के चेयरमैन

राहुल गांधी का डीयू दौरा विवादों में ,प्रॉक्टर ने कहा भूखे रह गए स्टूडेंट

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment