Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

केन्द्र की बीजेपी सरकार प्रजातांत्रिक मुल्यों को तार तार करने पर आमादा: शशिरंजन यादव

पटना:पटना महानगर जिला कांग्रेस की अति आवश्यक बैठक जिला महानगर कांग्रेस कार्यालय नेशनल हाल कदमकुंआ में आयोजित किया गया।बैठक की अध्यक्षता पटना महानगर जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने किया।इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह पटना जिला प्रभारी सुबोध कुमार ने कहा कि कांग्रेस ”हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम” के तहत जनता के बीच बीजेपी के तानाशाही प्रवृत्ति एवं कुशासन के ख़िलाफ़ तथा जन सरोकार के मसलों पर जागरूकता लाने के लिए सक्रिय है आम अवाम भी इस कार्यक्रम का स्वागत करते हुए,बड़ी संख्या में हाथ से हाथ जोडो कार्यक्रम में उत्साह पूर्वक भागिदारी निभा रही है
बैठक की अध्यक्षता करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशिरंजन यादव ने कहा कि इसी बीच केन्द्र की बीजेपी सरकार ने सभी प्रजातांत्रिक मुल्यों को तार तार करते हुए विरोध के मुखर स्वर, लोकतंत्र की आवाज श्री राहुल गांधी जी की संसद सदस्यता को कानूनी पेच के तहत रद्द करवाने के कुचक्र को अंजाम दिया है उन्होंने आगे बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक कानूनी मसला नहीं है, जनता के बीच यह एक चिंतनीय गंभीर मुद्दा है जिसके तार लोकतंत्र के भविष्य से जुडते हैं।इस मुद्दे को देश की जनता बीजेपी सरकार के प्रतिशोध, धमकी ,उत्पीड़न की कुत्सित राजनीति के तौर पर देख रही है।

निर्वाचित प्रखण्ड अध्यक्षों के नामों की घोषणा
चौक मालसलामी – अभय कुमार जयसवाल,खाजेकलां आलमगंज – मो शमीम अख़्तर,पीरबहोर – गोपाल कृष्ण,कदमकुंआ – हेमंत चतुर्वेदी,कंकडबाग – दिपक कुमार शर्मा,जक़्कनपुर – चंदन कुमार,कोतवाली – राजेश कुमार,पाटलीपुत्र – जय किशन,दीघा – मंटू कुमार,गर्दनीबाग – विकास कुमार सिंह

बैठक में पटना जिला महानगर प्रवक़्ता सह मीडिया प्रभारी निशांत करपटने ने अपने संबोधन में बतलाया कि पटना जिला महानगर कांग्रेस शीर्ष कांग्रेसी नेतृत्व के गाइडलाइन्स के तहत प्रदेश अध्यक्ष माननीय डा अखिलेश प्रसाद सिंह के मार्गदर्शन में, महानगर अध्यक्ष शशि रंजन जी के नेतृत्व में बिहार की ह्दयस्थली क्रांति भूमि पटना के सडकों चौराहों गलियों नुक़्कडों पर संविधान सम्मत तरीके से संघर्ष करते रहने के लिए कृतसंकल्पित है।

 

इस बैठक में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सह पटना जिला प्रभारी सुबोध कुमार, महानगर अध्यक्ष शशिरंजन,वरिष्ठ कांग्रेसीनेता पूर्व विघान पार्षद लाल बाबूलाल,परवेज़ अहमद,राजेश सिन्हा, ब्रजेश प्रसाद मुनन,अरविंद लाल रजक,ध्रुव नारायण सिंह पटना महानगर जिला प्रवक़्ता सह मीडिया प्रभारी निशांत करपटने, इबरार रजा कमलेश पांडेय विकास वर्मा एवं अन्य जिला पदाधिकारी गण तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे!

NEET UG RESULT: जानिए पिछले 5 सालों के टॉपर को

Nationalist Bharat Bureau

नीतीश कुमार ने ही लालू और तेजस्वी को फंसाया :सम्राट चौधरी

राहुल गाँधी ने कहा,सरकार जारी करे आपातकाल राशनकार्ड

बांग्लादेश ने IPL 2026 का प्रसारण निलंबित किया

इसी महीने जारी होगा 70वीं बीपीएससी पीटी परीक्षा का रिजल्ट

Nationalist Bharat Bureau

‘मुस्लिम मेनिफेस्टो’के साथ जनता में जागरूकता लाएगी बिहार मुस्लिम महापंचायत

Nationalist Bharat Bureau

बिहार राज्य अल्पसंख्यक वित्तीय निगम के मैनेजिंग डाइरेक्टर से मिले किशनगंज विधायक

Nationalist Bharat Bureau

जो अपने खून के नहीं हुए, वो दूसरों के क्या सगे होंगे,भाई का टिकट काटने पर लालू परिवार पर बरसी शरद यादव की बेटी

Nationalist Bharat Bureau

इंडिगो संकट गहराया, 220+ उड़ानें रद्द—सरकार का कड़ा निर्देश

Nationalist Bharat Bureau

बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा शुरू की गई DGP कंट्रोल रूम की नई हेल्पलाइन

Leave a Comment