Nationalist Bharat
JOBनौकरी का अवसरब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

Bihar Teachers News : शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के नियम में बदलाव

Bihar Teachers News :बिहार के सरकारी शिक्षकों के प्रशिक्षण से संबंधित एक अहम आदेश शिक्षा विभाग ने बुधवार को जारी किया। राज्य के शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने राज्य शिक्षा शोष एवं प्रशिक्षण परिषद के निदेशक को एक पत्र भेजा, जिसमें सरकारी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के सेवाकालीन प्रशिक्षण के संबंध में कुछ महत्वपूर्ण बदलावों के बारे में निर्देश दिए गए हैं।

एस. सिद्धार्थ ने कहा कि अब से शिक्षकों का सेवाकालीन प्रशिक्षण उनके वर्तमान पदस्थापन के जिले में ही आयोजित किया जाएगा। यानी जिस जिले में शिक्षक कार्यरत होंगे, उन्हें उसी जिले में प्रशिक्षण मिलेगा। इसके अलावा, प्रशिक्षण की सूचना शिक्षकों को कम-से-कम एक सप्ताह पहले दी जाएगी, ताकि शिक्षक अपनी तैयारी पूरी कर सकें और प्रशिक्षण में सम्मिलित होने में कोई परेशानी न हो।

साथ ही, सेवाकालीन प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों की बायोमेट्रिक उपस्थिति (attendance) तीन बार प्रतिदिन ली जाएगी। बायोमेट्रिक उपस्थिति के आधार पर ही शिक्षकों को प्रशिक्षण पूरा करने का प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। शिक्षा विभाग ने इस पत्र में यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि उपर्युक्त प्रक्रियाओं का पूरी तरह पालन किया जाए।

दरअसल, पहले कई बार देखा गया था कि शिक्षकों को प्रशिक्षण के लिए अन्य जिलों में भेजा जाता था और प्रशिक्षण की सूचना केवल एक या दो दिन पहले दी जाती थी, जिससे शिक्षकों को समय पर तैयारी करने में कठिनाई होती थी। इस पर शिक्षकों ने पहले ही अनुरोध किया था कि उन्हें प्रशिक्षण की सूचना कम से कम एक सप्ताह पहले दी जाए। अब शिक्षा विभाग ने इस मुद्दे का समाधान करते हुए शिक्षकों को उनके पदस्थापन जिले में ही सेवाकालीन प्रशिक्षण देने और एक सप्ताह पूर्व सूचना देने का निर्णय लिया है।

एक्सेल एंटरटेनमेंट में 30 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी यूनिवर्सल म्यूजिक इंडिया

Nationalist Bharat Bureau

PM मोदी करेंगे अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन को संबोधित, महर्षि दयानंद सरस्वती की 200वीं जयंती पर जुटेगा देश-विदेश का आर्य समाज

Land For Job Scam: लालू-तेजस्वी और तेज प्रताप को राहत, एक लाख के निजी मुचलके पर मिली जमानत

📰 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण का उद्घाटन, महाराष्ट्र के विकास की नई उड़ान

में संविधान और न्यायपालिका के अधिकार को छिन्न-भिन्न किया जा रहा है:उदय नारायण चौधरी

अरावली खनन मामले में सुप्रीम कोर्ट की रोक, केंद्र से मांगा जवाब

Nationalist Bharat Bureau

भाइयों-बहनों, चुपचाप पुल गिरते हुए देखो नहीं तो कथित जंगलराज आ जाएगा:तेजस्वी यादव

राजद महिला प्रकोष्ठ का महिलाओं के खिलाफ बढ़ती हिंसा के विरोध में आक्रोश मार्च 21 जनवरी को

Nationalist Bharat Bureau

रामदेव ने माँगी माफ़ी,चेला ने खेला हिन्दू-ईसाई कार्ड

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के करीब 4600 स्कूलों में तय सीटें नहीं भरने पर कार्रवाई होगी-शिक्षा विभाग

Leave a Comment