Nationalist Bharat
शिक्षा

डॉ. सोबिया फातिमा ने NEET PG में हासिल की डर्मेटोलॉजी ब्रांच,लोगों ने दी बधाई

पटना:पटना के फुलवारीशरीफ निवासी मशहूर शायरा ज़ीनत शेख और ब्यूरोक्रेट पिता की होनहार पुत्री डॉक्टर सोबिया फातिमा ने NEET PG 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करते हुए त्वचा रोग विशेषज्ञता (डर्मेटोलॉजी) की प्रतिष्ठित ब्रांच प्राप्त की है। नालंदा मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (NMCH), पटना से MBBS पूरा करने वाली डॉ. सोबिया ने उच्च ऑल इंडिया रैंक के साथ यह उपलब्धि हासिल की।

 

डर्मेटोलॉजी NEET PG की सबसे प्रतिस्पर्धी और लोकप्रिय ब्रांचों में से एक है, जो त्वचा, बाल, नाखून और संबंधित रोगों के इलाज से जुड़ी होती है। इस ब्रांच को पाने के लिए आमतौर पर बेहद उच्च रैंक की जरूरत पड़ती है, और डॉ. सोबिया की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रमाण है।

 

डॉ. सोबिया फातिमा की सफलता जाहिर करता है कि ये कठिन सफर लगातार प्रयास और सही मार्गदर्शन से ही संभव है।इस उपलब्धि पर उनके परिवार, दोस्तों और शिक्षकों ने बधाई दी है। बिहार के मेडिकल छात्रों के लिए डॉ. सोबिया एक प्रेरणा बन गई हैं, जो साबित करती हैं कि मेहनत से कोई भी सपना हकीकत बन सकता है।

भारत में जलवायु परिवर्तन: कारण, प्रभाव और बचाव के उपाय

यूपी बोर्ड का 10वीं एवं 12वीं परीक्षा रिजल्ट घोषित होने के बाद छात्र-छात्राओं में दौड़ी खुशी की लहर

Nationalist Bharat Bureau

शिक्षक बहाली में देरी,आप सांसद संजय सिंह से मामले को संसद में उठाने की गुहार

एक ही शख़्स था ज़हान में क्या ?

Nationalist Bharat Bureau

धार्मिक स्थलों पर नए मुकदमे नहीं दायर किए जाएंगे, न ही सर्वेक्षण का आदेश दिया जाएगा,सुप्रीम कोर्ट का आदेश

Nationalist Bharat Bureau

राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिलेगी शैक्षिक किट

उधार लिया हुआ मटका

Nationalist Bharat Bureau

India vs Australia: 180 के स्कोर पर सिमटा भारत

पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी ‘पुष्पा 2’

Leave a Comment