Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

श्रद्धा कपूर के भाई को मिली जमानत रेव पार्टी में ड्रग्स लेने पर हुए थे ग्रिफ्तार

सोमवार को बेंगलुरु पुलिस ने होटल में छापा मारा था, जहां रेव पार्टी में करीब 5 लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।गुलेड ने सोमवार को पत्रकारों को बताया, ”इसकी पुष्टि हुई है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिए। उनके खून की जांच रिपोर्ट में मादक पदार्थ लिए जाने की बात सामने आयी थी।

 

नई दिल्ली:रेव पार्टी में ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर के भाई सिद्धांत कपूर को जमानत मिल गई है। इस बात की जानकारी पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को दी। सोमवार को बेंगलुरु पुलिस ने होटल में छापा मारा था, जहां रेव पार्टी में करीब 5 लोगों को ड्रग्स लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।गुलेड ने सोमवार को पत्रकारों को बताया, ”इसकी पुष्टि हुई है कि बॉलीवुड अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर ने मादक पदार्थ लिए। उनके खून की जांच रिपोर्ट में मादक पदार्थ लिए जाने की बात सामने आयी है। उन्हें उल्सूर थाने लाया गया है।” पुलिस ने बताया कि रविवार रात को एमजी रोड पर एक पॉश होटल में रेव पार्टी चल रही थी, तभी पुलिस के एक दल ने वहां छापा मारा।

 

चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया था

 

पुलिस सूत्रों ने बताया कि 37 वर्षीय कपूर को चार अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार किया गया है। कपूर ने ‘शूटआउट एट वडाला’ और ‘अगली’ जैसी फिल्मों में अभिनय किया है और ‘ढोल’ जैसी फिल्मों में सहायक निर्देशक रहे हैं। रेव पार्टी में करीब 35 लोग मौजूद थे और सिद्धांत को भी पार्टी में बुलाया गया था। सभी की मेडिकल जांच करायी गयी। उनमें से अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के भाई समेत पांच लोगों के मादक पदार्थ लेने की पुष्टि हुई। पुलिस ने पार्टी से सात ‘एक्स्टेसी’ गोलियां और मारिजुआना का एक पैकेट भी बरामद किया। आरोपियों पर स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ कानून की धारा 22ए, 22बी और 27बी के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने 2020 में कन्नड़ फिल्म उद्योग के एक वर्ग में मादक पदार्थों के दुरुपयोग का खुलासा किया था। उसने तब अभिनेत्री रागिनी द्विवेदी और संजना गलरानी तथा पूर्व मंत्री दिवंगत जीवराज अल्वा के बेटे आदित्य अल्वा को गिरफ्तार किया था।

चार दशक से पक्के पुल की आस, जर्जर चचरी पुल पर जिंदगी की जंग

Nationalist Bharat Bureau

पूर्णियाँ के नियाज अहमद एवं सुदीप राय बनें आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक, पार्टी ने कुल 40 स्टार प्रचारकों सूची की जारी।

CWC बैठक में सरकार पर तीखा हमला

Nationalist Bharat Bureau

डीजीपी को बचा कर नीतीश कुमार किसकी मदद कर रहे हैं:मोदी

इसरो के वैज्ञानिकों से मिलने पहुंचे पीएम मोदी, चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए पीठ थपथपाकर दी बधाई

पटना से देशभर तक बसों का जाल, बिहार सरकार का बड़ा कनेक्टिविटी प्लान

Nationalist Bharat Bureau

शिवहर यात्रा से पहले जन सुराज नेता का मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को खुला पत्र,समस्याओं की तरफ ध्यान आकृष्ट कराया

Nationalist Bharat Bureau

किम जोंग उन ने एक बार फिर किया अजीबो गरीब दावा, कहा एलियन ने फैलाया है कोरोना वायरस

प्रधानमंत्री मोदी पहुँचे महाराष्ट्र, 75,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे

Nationalist Bharat Bureau

आम से लेकर खास लोगों के बीच सरस मेला का क्रेज

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment