Nationalist Bharat
शिक्षा

पटना महानगर कांग्रेस अध्यक्ष शशि रंजन ने प्राप्त की मैनजमेंट विषय में पीएचडी की उपाधि

पटना:पटना महानगर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष शशि रंजन ने मगध विश्वविद्यालय के मैनेजमेंट विभाग से अपनी पीएचडी की उपाधि प्राप्त की।शशि रंजन ने इस उपलब्धि के बारे में बताया कि सामाजिक जीवन में रहते हुए उन्होंने पढ़ाई के लिए समय निकाला और गहन अध्ययन कर अपना शोध कार्य पूर्ण किया।अपने शोध कार्य पर उन्होंने बताया कि उनका शोध विषय ‘ ए स्टडी ऑफ ह्यूमन रिसोर्स प्रैक्टिस इन सर्टेन नेशनलाइज्ड एंड प्राइवेट बैंक्स ऑफ इंडिया विद स्पेशल रिफरेंस टू बिहार’ रहा। साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना शोध कार्य प्रो. आर एन झा के निर्देशन और सहयोग से पूरा किया है। इस दौरान समय समय पर शोध में उत्कृष्टता लाने के लिए शोध निर्देशक ने मुझे उत्साहित और प्रेरित किया। शोध की विशेषता पर उन्होंने बताया कि बिहार के मूल निवासी होने के कारण मुझे बिहार में बैंकिंग सेवाओं में मानव संसाधन के सार्थक इस्तेमाल और अन्य जरूरी सेवाओं के बेहतरीन उपयोग और संवर्धन पर काम करने की इच्छा थी और उसे मैंने अपने शोध के माध्यम से गहन अध्ययन कर जरूरी सुझाव और इसके भविष्य में इस्तेमाल पर सार्थक चर्चा की है।इस उपलब्धि के लिए उन्होंने अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने विभाग के अध्यक्ष डॉ. गोपाल सिंह और मगध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस पी शाही को भी सहयोग के लिए धन्यवाद के साथ श्रेय दिया है।

रोशन खातून ने इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया

Nationalist Bharat Bureau

बाबू जगजीवन राम स्मृति व्याख्यान 6 जुलाई को, “बाबू जगजीवन राम की प्रासंगिकता” पर होगी चर्चा

बिहार सरकार की पहल पर उद्यमी बन रहीं जीविका दीदियाँ

Nationalist Bharat Bureau

बेतिया राज के बाद अब खास महल की जमीनों पर सरकार की नजर,कब्जा मुक्त कराने की तैयारी

दलितों के बच्चों को विदेश में उच्च शिक्षा,स्कॉलरशिप देगी AAP सरकार

Nationalist Bharat Bureau

हैदराबाद में AMP ने राष्ट्रीय प्रतिभा का छठा संस्करण लॉन्च किया

बिहार पर बढ़ा निवेशकों का विश्वास ,अडानी समूह सहित सैंकड़ों कंपनियां लगाएंगी फैक्ट्री

Nationalist Bharat Bureau

BPSC Protest:राजयपाल से मिले बिहार लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष

Nationalist Bharat Bureau

मार्च तक स्कूलों में दूर की जाएगी संसाधनों की कमी:डा. एस. सिद्धार्थ

‘कॉफी पीने के शौकीन थे डॉ. मनमोहन सिंह’

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment