Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में वंदे भारत एक्स्प्रेस और सप्त क्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में परिवर्तन किया गय है

अगर आप ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं तो यह अपडेट आपके लिए अहम है। बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस और सप्तक्रांति एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, जबकि डेढ़ दर्जन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द कर दिया गया है। दरअसल, बेतिया–कुमारबाग रेलखंड के दोहरीकरण और नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के कारण 18 फरवरी तक विशेष ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया है। 17 फरवरी को दोहरीकरण का सीआरएस निरीक्षण भी प्रस्तावित है। इस अवधि में बेतिया और कुमारबाग स्टेशन अस्थायी रूप से नॉन-क्रॉसिंग स्टेशन रहेंगे, जिससे यातायात प्रभावित रहेगा और कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।

विशेष ट्रैफिक ब्लॉक के दौरान बरौनी–बांद्रा 19038 अवध एक्सप्रेस लगभग 150 मिनट और मुजफ्फरपुर–आनंद विहार 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस करीब 60 मिनट की देरी से चलेगी। मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज मेमू को सुगौली तक सीमित किया गया है, जबकि चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस नरकटियागंज से शॉर्ट टर्मिनेट रहेगी। इसके अलावा मालगाड़ियों के परिचालन पर भी असर पड़ेगा। सोमवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक और शाम 4 बजे से 5:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा, जबकि मंगलवार को सुबह 10:30 से दोपहर 2:30 बजे तक ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। 17 फरवरी तक कई मेमू और डेमू ट्रेनों को भी रद्द किया गया है।

रद्द की गई ट्रेनों में 63342/63338 नरकटियागंज–मुजफ्फरपुर, 63309 मुजफ्फरपुर–नरकटियागंज, 75235/75236 रक्सौल–बेतिया–नरकटियागंज और 63311 मुजफ्फरपुर–रक्सौल शामिल हैं। इसके अलावा नरकटियागंज–सिकटा–सुगौली रूट से गुजरने वाली 26502 वंदे भारत एक्सप्रेस (गोरखपुर–पटना), 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर–आनंद विहार), 15273 सत्याग्रह एक्सप्रेस (रक्सौल–आनंद विहार), 19038 अवध एक्सप्रेस (बरौनी–बांद्रा), 19270 पोरबंदर एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर–पोरबंदर), 14011/14012 बापूधाम एक्सप्रेस (मुजफ्फरपुर–प्रयागराज) और 15516/15515 नरकटियागंज–दानापुर मेमू के परिचालन पर भी असर पड़ा है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेनों की ताज़ा स्थिति की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।

 

Maharashtra Assembly Election 2024: अजित पवार को झटका देगी बीजेपी? 150 सीट पर चुनाव लड़ने का प्लान

Nationalist Bharat Bureau

नहीं रहेगा गाँधी मैदान का सरकारी बस स्टैंड,बनेगा शानदार होटल

Nationalist Bharat Bureau

बिहार कोकिला को सीएम नीतीश ने दी श्रद्धांजलि

₹25.20 करोड़ में बिके कैमरन ग्रीन एशेज टेस्ट में शून्य पर आउट

Nationalist Bharat Bureau

नेपाल विमान हादसे में मारे गए लोगो में यूपी गाज़ीपुर के चार लोग भी शामिल

cradmin

पप्पू यादव की बड़ी मांग — “अनंत सिंह को मिले फांसी की सजा”, दुलारचंद हत्याकांड पर बोले- अब देर नहीं होनी चाहिए

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 काहिरा (मिस्र) में पावरलिफ्टर झंडू कुमार भाग लेंगे बिखेरेंगे जलवा

पश्चिम बंगाल में गरीबों से ‘लूटा गया’ और ED द्वारा कुर्क किया गया धन उन्हें वापस मिलेगा: पीएम मोदी

देश में अभी तक ‘ओमीक्रोन’ के 213 मामले आए सामने

Nationalist Bharat Bureau

पंजाब सीएम पर मीनाक्षी लेखी ने कसा तंज, कहा- स्टैंड अप कॉमेडियन होना अलग बात

Leave a Comment