Nationalist Bharat
ब्रेकिंग न्यूज़

चुनाव आयोग के फैसलों के खिलाफ कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन CEC के इस्तीफे की मांग

 

चुनाव आयोग सरकार के दबाव में काम कर रहा है, दो चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों की अनदेखी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए गंभीर सवाल

पटना:चुनाव आयोग के विभिन्न निर्णयों एवं आयोग के भीतर दर्ज आपत्तियों के विरोध में बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी द्वारा आज 23 सितंबर 2026 को पटना के इनकम टैक्स गोलंबर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव के नेतृत्व में आक्रोश मार्च सह प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया एवं इस्तीफे की मांग की।इस अवसर पर अनुशासन समिति के अध्यक्ष कपिलदेव प्रसाद यादव ने कहा कि चुनाव आयोग सरकार और सत्तारूढ़ दल के हाथों की कठपुतली की तरह काम कर रहा है। पार्टी का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त एक निष्पक्ष संवैधानिक संस्था के प्रमुख की भूमिका के बजाय सत्तारूढ़ दल के प्रवक्ता की तरह व्यवहार कर रहे हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य चुनाव आयुक्त स्वयं को संस्था से ऊपर मानकर काम कर रहे हैं और अन्य चुनाव आयुक्तों की आपत्तियों एवं असहमतियों को पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा है। पार्टी ने कहा कि यदि चुनाव प्रक्रिया में आम मतदाताओं के नाम प्रभावित होते हैं अथवा उनके मताधिकार पर सवाल खड़े होते हैं, तो यह अत्यंत गंभीर विषय है।उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले लगभग 10 महीनों में आयोग के विभिन्न कदमों एवं आदेशों पर 14 बार रिकॉर्ड पर आपत्ति दर्ज की है। रिपोर्ट के अनुसार, इन आपत्तियों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने तथा आयोग के निर्णय लेने की प्रक्रिया से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्त लगातार लिखित आपत्तियां दर्ज कर रहे हैं।उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त से पद छोड़ने की मांग करते हुए कहा कि चुनाव आयोग की संवैधानिक विश्वसनीयता, मतदाताओं के अधिकार और चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता से जुड़े सवालों का स्पष्ट जवाब दिया जाना चाहिए।

 

इस विरोध प्रदर्शन में विधायक दल के पूर्व नेता डॉ शकील अहमद खान, सेवादल के अध्यक्ष डॉ संजय यादव, अफरोज खान, प्रेमचंद सिंह, शिशिर कौंडिल्य , डॉ अमन कुमार , मंजीत आनंद साहू, मृणाल अनामय , , सत्येंद्र कुमार सिंह, इन्द्रदीप चंद्रवंशी, नदीम अख्तर अंसारी, रुचि सिंह ,सतेंद्र कुमार, निशांत करपटने, बिट्टू यादव, विशाल यादव, अरुण पाठक , मिहिर झा , रमाशंकर पान , राज कुमार पूर्वे, बिपिन झा, दिनेश शंकर दास मौजूद थे।

राजद सुप्रीमो लालू यादव को भारत रत्न देने की मांग

ईडी ने नेशनल हेराल्ड मामले में राहुल गांधी को 13 जून को पेश होने का नया समन जारी किया

Vaibhav Suryavanshi: सीएम नीतीश ने क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को किया सम्मानित

Nationalist Bharat Bureau

कोर्ट की टिप्पणी के बाद जागी सरकार,शराब बंदी क़ानून को सख्त बनाने का इशारा

Nationalist Bharat Bureau

तेजस्वी यादव के आरोप से मतदाता सूची घोटाले में चुनाव आयोग और बीजेपी की साजिश बेनकाब

Bihar Teacher Recruitment: बिहार में 3 लाख शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ! नई नियमावली पर कल लग सकती है मुहर

केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए नया सरलीकृत पेंशन आवेदन पत्र जारी किया गया

11वां एआरओआई एस्ट्रो शिक्षण पाठयक्रम आयोजित

दरभंगा की मेयर बनीं अंजुम आरा,उप मेयर पद पर नाज़िया हसन का कब्ज़ा

Nationalist Bharat Bureau

बांग्लादेश के राष्ट्रपति ने पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की रिहाई के आदेश दिये,बन सकती हैं प्रधानमंत्री

Leave a Comment