Nationalist Bharat
शिक्षा

अल्पसंख्यक आयोग ने शिक्षा विभाग से की 2026 अवकाश तालिका में संशोधन की मांग, ईद व बकरीद पर तीन-तीन दिन छुट्टी की अपील

पटना: बिहार राज्य अल्पसंख्यक आयोग ने राज्य के स्कूलों की 2026 अवकाश तालिका में संशोधन करने और उर्दू विद्यालयों के लिए अलग से अवकाश तालिका जारी करने की मांग की है। आयोग ने इस संबंध में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखा है, जिसमें मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों पर अधिक छुट्टी देने पर जोर दिया गया है।

 

आयोग के पत्र के अनुसार, बिहार स्टेट उर्दू टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष कमर मिस्बाही की शिकायत पर कार्रवाई की गई है। एसोसिएशन ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा जारी 2026 की अवकाश तालिका में ईद-उल-फितर, ईद-उल-अजहा (बकरीद) और मुहर्रम के लिए केवल एक-एक दिन की छुट्टी दी गई है, जबकि उर्दू विद्यालयों में साप्ताहिक अवकाश शुक्रवार को होता है और कई त्योहार सामान्य स्कूलों से अलग होते हैं। इससे मुस्लिम शिक्षकों और छात्रों में मायूसी है।

शिकायत में कहा गया है कि ईद जैसे महत्वपूर्ण त्योहारों पर एक दिन की छुट्टी से मुस्लिम शिक्षक और छात्र छात्राएं धार्मिक उत्सवों में पूरी तरह भाग नहीं ले पाते। इसलिए ईद-उल-फितर और ईद-उल-अजहा के लिए तीन-तीन दिन तथा मुहर्रम के लिए दो दिन की छुट्टी देने की मांग की गई है। साथ ही, पूर्व की तरह उर्दू विद्यालयों के लिए अलग अवकाश तालिका जारी करने का अनुरोध किया गया है।आयोग के प्रभारी पदाधिकारी ने पत्र में शिक्षा विभाग से यथाशीघ्र कार्रवाई करने और आयोग को अवगत कराने को कहा है। पत्र की प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री को भी भेजी गई है, ताकि वे अपने स्तर से निर्देश जारी करें।

 

गौरतलब है कि बिहार शिक्षा विभाग ने हाल ही में 2026 के लिए स्कूल अवकाश तालिका जारी की है, जिसमें कुल 65 छुट्टियां (रविवार को छोड़कर) निर्धारित हैं। इसमें मुहर्रम, ईद-उल-फितर और बकरीद जैसी तिथियां शामिल हैं, लेकिन केवल एक-एक दिन की छुट्टी दी गई है। अब शिक्षा विभाग इस मांग पर क्या फैसला लेता है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को मिलेगी शैक्षिक किट

बाबू जगजीवन राम स्मृति व्याख्यान 6 जुलाई को, “बाबू जगजीवन राम की प्रासंगिकता” पर होगी चर्चा

नरेंद्र मोदी के संकल्पों में खोखले वादे के अलावा कुछ नहीं :एजाज अहमद

Nationalist Bharat Bureau

हिन्दी भाषा और खड़ी बोली हिन्दी के विकास के लिए बिहार बन्धु का प्रयास मूल्यवान

ड्रोन खरीदने के लिए महिलाओं को मिलेगा 8 लाख का अनुदान

Nationalist Bharat Bureau

वर्ल्ड हार्ट डे वॉकथॉन: 300 प्रतिभागी बने स्वास्थ्य संदेश के वाहक

Nationalist Bharat Bureau

मदरसा के छात्र अब हेल्थ सेक्टर में बना सकते हैं करियर,DARS ग्रुप ऑफ कॉलेज दे रहा सुनहरा अवसर

महागठबंधन की सरकार बनी तो फ्री देंगे 200 यूनिट बिजली : तेजस्वी

डेढ़ साल में 10 लाख युवाओं को दी गई सरकारी नौकरी:पीएम मोदी

Nationalist Bharat Bureau

छात्र नेता दिलीप कुमार को जमानत, BPSC अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बाद पुलिस ने किया था गिरफ्तार

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment