Nationalist Bharat
शिक्षा

निजी स्कूल को छात्रों को ‘लूटने’ नहीं देंगे : पंजाब स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस

आजकल ऐसा लगता है की स्कुल में शिक्षा एक व्यवसाय बन चूका है, और आए दिन देश में कहीं न कहीं स्कूल की फ़ीस बधाई जाने के मामले भी सामने आ रहे है। जिस तरीके से महंगाई बढ़ रही है, बच्चों के स्कूल की फ़ीस भी बढ़ रही है। इस पर अब पंजाब सरकार ने लगाम कसने का फ़ैसला किया है।

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि राज्य सरकार किसी भी निजी स्कूल को छात्रों और उनके माता-पिता को “लूटने” की अनुमति नहीं देगी और नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी निजी संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

अतिरिक्त फीस छात्रों को वापस करने का निर्देश दिया

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि फीस नियामक संस्था, पटियाला ने जिले के दो निजी स्कूलों को शैक्षणिक वर्ष 2022-23 के दौरान ली गई अतिरिक्त फीस छात्रों को वापस करने का निर्देश दिया है। दोनों स्कूलों पर ‘द पंजाब रेगुलेशन ऑफ फीस ऑफ अनएडेड एजुकेशनल इंस्टीट्यूशंस एक्ट’ के उल्लंघन के लिए जुर्माना भी लगाया गया है।

आदेशों का पालन न करने पर स्कूल के खिलाफ कार्रवाई

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि दोनों स्कूलों को नोटिस जारी किया गया है और उन्हें एक सप्ताह के भीतर आदेशों का पालन करने का निर्देश दिया गया है। आदेशों का पालन न करने की स्थिति में फीस एक्ट, 2016 की धारा 14 के तहत फीस रेगुलेटरी बॉडी, पटियाला द्वारा स्कूल के खिलाफ आगे की कार्रवाई भी की जाएगी।

पंजाब शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनने देगी सरकार 

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सरकार पंजाब में शिक्षा को व्यवसाय नहीं बनने देगी। प्रत्येक निजी संस्थान को विभाग द्वारा निर्धारित नियमों के अनुसार कार्य करने की स्वतंत्रता है, लेकिन मनमानी और अनियमितता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शमायल अहमद की शिक्षा मंत्री से मुलाकात।

सरकारी जमीन पर बसे गरीबों को उजाड़ने के बजाए वासगीत का पर्चा दे सरकार: भाकपा

Nationalist Bharat Bureau

जनता में भ्रम फैलाने के लिए गृहमंत्री के बयान को तोड़-मरोड़कर कर पेश रहा है विपक्ष: अशोक चौधरी

Nationalist Bharat Bureau

नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी महिला कार्यकर्ता को सौंपे तेजस्वी यादव:भाजपा

Nationalist Bharat Bureau

आंबेडकर के अपमान को मुद्दा बनाने में जुटी कांग्रेस

Nationalist Bharat Bureau

मार्च तक स्कूलों में दूर की जाएगी संसाधनों की कमी:डा. एस. सिद्धार्थ

विश्व पैरा पावरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप 2025 काहिरा (मिस्र) में पावरलिफ्टर झंडू कुमार भाग लेंगे बिखेरेंगे जलवा

लालू यादव मुकेश रोशन को अपनी गाड़ी में लेकर महुआ पहुंचे

Nationalist Bharat Bureau

RBI ने कृषि लोन की सीमा बढ़ाकर 2 लाख रुपये की,छोटे किसानों को राहत

Nationalist Bharat Bureau

70th BPSC :प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment