Nationalist Bharat
Other

राजद का मीडिया पर निशाना,कहा भाजपा के खिलाफ बोलेंगे तो मालिक हड्डी देना बंद कर देंगे

पटना: पिछले दिनों भागलपुर में निर्माणाधीन पुल के गिर जाने के बाद मचे राजनीतिक हाय तौबे के बाद दबाव में आई बिहार की महा गठबंधन सरकार और विभाग के मंत्री राष्ट्रीय जनता दल के नेता और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर भारतीय जनता पार्टी समेत विपक्ष की पार्टियों ने जबरदस्त हमला बोला थ । उस वक्त सभी मीडिया चैनलों ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित की और नेशनल मीडिया पर कई दिनों तक मामला छाया रहा। चौतरफा तौर पर बिहार की महा गठबंधन सरकार की छवि खराब हुई और विपक्ष विशेषकर भारतीय जनता पार्टी ने इस मुद्दे पर अपनी सियासत की।

अब खबर गुजरात से आ रही है जहां तापी के व्यारा तहसील के मायपुर और देगामा गांव को जोड़ने वाली सड़क पर मिंधोला नदी पर बना पुल टूट गया है। पुल के टूटने से करीब 15 गांव प्रभावित हुए हैं। पुल का अभी लोकार्पण भी नहीं हुआ था। इस पुल का निर्माण 2021 में शुरू हुआ था। इस पुल का निर्माण 2 करोड़ रुपये की लागत से किया गया था। पुल के टूटने के बाद भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार ने पुल के निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया है. इस घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और जांच कर रहे हैं।

राजद द्वारा किए गए पोस्ट का स्क्रीन शॉट

पुल के टूटने पर बिहार की सत्ताधारी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल ने भारतीय जनता पार्टी पर करारा प्रहार किया है। राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर पुल टूटने की खबर का स्क्रीनशॉट पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर कटाक्ष किया है। राष्ट्रीय जनता दल ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर लिखा कि”एक तरफ भाजपाइयों का दोष छुपाकर छाती पीट पीट हाहाकार!दूसरी तरफ भाजपाइयों के कुकर्मों पर सन्नाटे और चुप्पी का भ्रष्टाचार!”

 

राष्ट्रीय जनता दल ने इस मुद्दे पर मीडिया के रवैया पर अपनी नाराजगी का इजहार करते हुए मीडिया को कटघरे में खड़ा कर दिया है। राष्ट्रीय जनता दल के आधिकारिक फेसबुक पेज पर जो फोटो पोस्ट किया गया है उसमें लिखा गया कि”गोदी मीडिया में मरघट जैसा सन्नाटा क्यों है भाई, मुंह खोला तो मालिक हड्डी डालना बंद कर देंगे क्या।”

 

कुल मिलाकर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा भागलपुर के पुल गिर जाने के बाद की गई सियासत का अब राष्ट्रीय जनता दल ने करारा जवाब देते हुए भारतीय जनता पार्टी को ही कटघरे में खड़ा कर दिया है साथ ही साथ मीडिया को भी आईना दिखाया है कि वह भारतीय जनता पार्टी के विपक्ष क पार्टियों की सरकारों के खिलाफ जिस तरह का व्यवहार करती है वैसा व्यवहार भारतीय जनता पार्टी की सरकारों कैसिलास नहीं करती हैं।

सर्दियों में झड़ते बालों से हैं परेशान तो ये 5 नुस्खे आ सकते हैं काम, तेजी से होने लगेगी Hair Growth

Nationalist Bharat Bureau

A Trip to Italy in 2025: A Journey Through Time, Culture, and Cuisine

Nationalist Bharat Bureau

‘भारतीय स्वाधीनता संग्राम में हिन्दी साहित्य की भूमिका’ विषय पर दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी

Nationalist Bharat Bureau

झारखण्ड में भी सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का ऐलान

Nationalist Bharat Bureau

अब “गांव” वो नहीं रहे

टॉप महिला साइक्लिस्ट के साथ दुर्व्यवहार से देशवासी का सिर शर्म से झुक गया

Nationalist Bharat Bureau

सांसद सुनील कुमार पिंटू ने किया केंद्रीय विद्यालय जवाहरनगर सुतिहारा का निरीक्षण

Nationalist Bharat Bureau

BPSC PAPER LEAK:अपना सर दीवार पर मार लो,काहे कि बिहार में पेपर लीक आम है

Nationalist Bharat Bureau

बिहार में प्रवासियों को क्वारेंटाइन करने का कागज़ी खेल,आम आदमी पार्टी ने उठाया सवाल

Nationalist Bharat Bureau

पटना महानगर कांग्रेस की बैठक में सदस्यता अभियान को गति देने पर ज़ोर

Nationalist Bharat Bureau

Leave a Comment